• June 9, 2026 1:52 am

UTTRAKHAND :- मंदिर में दीया जलाने गए और जंगल की आग से घिरे… जिंदा जले; नहीं सुनी किसी ने चीख

Share More

उत्तराखंड के श्रीनगर में जंगल में लगी आग को बुझाने गए हिमाचल के एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई. गांव वालों के मुताबिक, बुजुर्ग व्यक्ति जंगल के पास एक मंदिर में दीया जलाने गए थे. लेकिन वापस नहीं आने पर उन्होंने पुलिस को कॉल कर सूचना दी थी. अगले दिन बुजुर्ग का शव जली हुई अवस्था में मिला था.

घटना 16 अप्रैल की शाम की बताई जा रही है. हिमाचल प्रदेश के पावंटा साहिब के रहने वाले दुर्गा प्रसाद सुंद्रियाल (उम्र 62 साल) अपने परिवार के साथ नयालगढ़ पहुंचे थे. गांव के प्रधान कैलाश नोडियाल के मुताबिक, 16 अप्रैल की शाम करीब पांच बजे कुछ लोग गांव से कुछ दूर मंदिर में दीया जलाने गए थे, जो कि देर शाम तक वापस नहीं लौटे थे.

क्या बताया गांव वालों ने?

इसके बाद गांव वालों ने उन्हें मिलकर ढूंढा लेकिन वे कहीं नहीं मिले. अगले दिन उनका शव जंगल में जला हुआ मिला था. गांव वालों की माने तो जब दुर्गा प्रसाद मंदिर में दीया जलाने गए थे तब मंदिर के ऊपर की तरफ जंगल में आग लगी हुई थी. जंगल की आग मंदिर तक न पहुंचे इसके लिए ऊपर की तरफ चले गए लेकिन आग काफी भीषण थी, जिसके बीच में दुर्गा प्रसाद फंस गए और जलकर उनकी मौत हो गई.

क्या बताया कोतवाली प्रभारी ने?

इस दौरान जंगल के आसपास का हिस्सा भी काफी जला हुआ था. वहीं गांव वालों ने पुलिस को कॉल कर मामले की जानकारी दी थी, जिसके बाद पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया.18 अप्रैल को शव का पोस्टमार्टम होने के बाद बुजुर्ग के शव को उनके परिजनों को सौप दिया गया. इस दौरान श्रीनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुनील रावत ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ हो पाएगी.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

source tv9 bharatvarsh


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *