• June 5, 2026 8:55 am

लखनऊ से चार घंटे दस मिनट में गोरखपुर पहुंचा देगी वंदे भारत एक्सप्रेस, देखिए पहली झलक

Share More

4 जुलाई 2023 ! अयोध्या, गोरखपुर और बस्ती के लोगों का वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में बैठकर सफर करने का सपना जल्द ही पूरा होता हुआ नजर आ रहा है. मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों के ट्रैक पर वंदे भारत दौड़ी तो देखने वालों की भीड़ लग गई. हर कोई बस इसे अपने कैमरे में कैद कर लेना चाहता था. यही नहीं सेल्फी लेने वालों की भी लाइन लग गई. मंगलवार को वंदे भारत का ट्रायल मनकापुर स्टेशन, गोरखपुर स्टेशन बस्ती स्टेशन और खलीलाबाद स्टेशन पर किया. सभी ट्रायल सफल रहे. जैसे ही यह ट्रेन इन ट्रैकों पर दौड़ी भारत माता की जय के नारे भी लगे. इससे पहले भी लखनऊ शहर के ऐशबाग रेलवे ट्रैक पर वंदे भारत का सफल ट्रायल हो चुका है.

रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक देश की पहली स्वदेशी सेमी हाईस्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस लखनऊ से अयोध्या होकर गोरखपुर तक की दूरी मात्र चार घंटे दस मिनट में तय कर लेगी. इस रूट से अभी चल रही ट्रेन 15024 यशवंतपुर गोरखपुर एक्सप्रेस लखनऊ से गोरखपुर की दूरी तय करने में 6 घंटे 20 मिनट का समय लेती है. ऐसे में वंदे भारत के जरिए यात्रियों को सुविधा होगी और समय घट जाने की वजह से यात्री अपने सफर को कम समय में ही पूरा कर सकेंगे. रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक वंदे भारत एक्सप्रेस लखनऊ से अयोध्या होकर गोरखपुर तक चलेगी.

रेलवे की ओर से दी गई जानकारी और जारी प्रस्तावित समय के मुताबिक वंदे भारत एक्सप्रेस गोरखपुर से सुबह 6:05 बजे चलेगी. यह ट्रेन बस्ती से सुबह 6:58 बजे और अयोध्या सुबह 8:15 बजे पहुंचेगी. दो मिनट के ठहराव के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सुबह 10:20 बजे पहुंचेगी. इसी तरह लखनऊ से वंदे भारत एक्सप्रेस शाम 7:15 बजे चलेगी.

इसके अयोध्या पहुंचने का समय रात 9:13 बजे है, जबकि बस्ती पहुंचने का समय रात 10:30 बजे है. इन सभी रास्तों से होकर गोरखपुर यह ट्रेन पहुंचेगी रात 11:25 बजे. इस तरह से अगर देखा जाए तो लखनऊ से चलकर गोरखपुर पहुंचने तक का वक्त वंदे भारत एक्सप्रेस ने चार घंटे दस मिनट में तय किया है.

सोर्स :-“न्यूज़ 18 हिंदी|”   


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *