• June 8, 2026 1:32 pm

वंदे भारत का टिकट और सफर करना पड़ा दूसरी ट्रेन में, यात्री के दावे पर क्या है रेलवे का कहना

ByPrompt Times

Jan 18, 2024
Share More

18जनवरी 2024
नई दिल्ली: सोचिए यदिनई दिल्ली: सोचिए यदि आपने जिस ट्रेन का टिकट लिया हो और उसकी जगह किसी दूसरी ट्रेन में सफर करना पड़े तो क्या होगा। ऐसा ही दावा एक रेलवे यात्री ने किया है। यह शख्स पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर करने को लेकर उत्साहित था लेकिन उसका सपना तब चकनाचूर हो गया, जब उसकी जगह दूसरी ट्रेन आ गई। सिद्धार्थ पांडेय नाम के इस रेल यात्री ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को टैग करते हुए ट्विटर पर यात्रा का पूरा अनुभव शेयर किया। ट्वीट में कहा गया है कि यह घटना 10 जून की है जब उसे ट्रेन नंबर 22439 से वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार होना था। ट्रेन नई दिल्ली और श्री माता वैष्णो देवी के बीच चलती है।आपने जिस ट्रेन का टिकट लिया हो और उसकी जगह किसी दूसरी ट्रेन में सफर करना पड़े तो क्या होगा। ऐसा ही दावा एक रेलवे यात्री ने किया है। यह शख्स पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर करने को लेकर उत्साहित था लेकिन उसका सपना तब चकनाचूर हो गया, जब उसकी जगह दूसरी ट्रेन आ गई। सिद्धार्थ पांडेय नाम के इस रेल यात्री ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को टैग करते हुए ट्विटर पर यात्रा का पूरा अनुभव शेयर किया। ट्वीट में कहा गया है कि यह घटना 10 जून की है जब उसे ट्रेन नंबर 22439 से वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार होना था। ट्रेन नई दिल्ली और श्री माता वैष्णो देवी के बीच चलती है।

इस यात्री ने लिखा कि प्लेटफार्म पर वंदे भारत की जगह दूसरी ट्रेन देखकर वह चौंक गया। सिद्धार्थ पांडेय ने कहा कि वंदे भारत की जगह तेजस एक्सप्रेस आई और इसमें टॉयलेट और दूसरी सेवाएं बहुत खराब थीं। यात्री को किराया भी वंदे भारत के हिसाब से देना पड़ा। जब फोटो शेयर किया तब दूसरे यूजर्स ने लिखा कि यह तो वंदे भारत ट्रेन नहीं लग रही। जिसके जवाब में यात्री ने लिखा कि हमने वंदे भारत में टिकट बुक किया था लेकिन उन्होंने ट्रेन को तेजस में बदल दिया।
यात्री ने ट्रेन के अंदर से टॉयलेट और वंदे भारत से अलग माहौल दिखाते हुए तस्वीरें और वीडियो भी साझा किए। इस ट्वीट पर लोगों की प्रतिक्रिया आने लगी। इस ट्वीट पर यात्री को रेलवे की ओर से भी जवाब मिला। इस ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा कि कभी-कभी तकनीकी खामी और दूसरी वजह से किसी कारण वंदे भारत को खास दिन पर चलने के लिए उपयुक्त नहीं माना गया होगाऔर ऐसा हो सकता है। यही कारण है कि ऐसी आपात स्थिति से निपटने के लिए तेजस को चलाया जाता है। वंदे भारत एक ट्रेन सेट है और कुछ तकनीकी खामी पर पूरे रेक को चलाने के लिए अनुपयुक्त माना जाता है।
एक यात्री ने लिखा कि रेलवे में अक्सर ऐसा होता रहा है। वे हमसफर के साथ भी ऐसा करते रहे हैं। हमसफर की जगह दूसरे कोच को लगा दिया जाता है। जबकि किराया हमसफर का देना होता है। रेलवे यात्री के ट्वीट पर रेलवे ने पूरा विवरण मांगा और बाद में एक ट्वीट में बताया किया कि उन्होंने आवश्यक कार्रवाई के लिए इस मुद्दे को संबंधित अधिकारी के पास भेज दिया।

स्रोत – नवभारतटाइम्स”                    


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *