• June 6, 2026 1:45 am

वेंकटेश्वर – पहाड़ से पत्थर गिरते देख ड्राइवर ने ऐन वक्त पर ब्रेक लगाकर 20 तीर्थयात्रियों की बचाई जान

Share More

02 दिसंबर 2021 | भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन करने जा रहे 20 तीर्थयात्रियों की जान उस समय बाल-बाल बची, जब पहाड़ से पत्थर गिरते देखकर ड्राइवर ने ऐन वक्त पर ब्रेक लगा दिए। करीब 20 किमी लंबी इस घुमावदार पहाड़ी सड़क को पत्थरों ने कई जगह नुकसान पहुंचाया। यहां 1000 और 800 फुट ऊंचाई पर लगाई गई सुरक्षा रेलिंग भी ध्वस्त हो गई।

पहाड़ से पत्थर गिरते देखकर ऐन वक्त पर लगा दिए ब्रेक
ढलाव में गिरने के कारण कई कारों को सीज करना पड़ा। मार्ग पर लगातार पत्थर गिरने के कारण मंदिर की ओर जा रहे दोनों घाट रोड को बंद कर दिया गया है। हाल ही में तिरुमाला में लगातार मूसलाधार बारिश हुई थी।

तीन दिन रुकने के बाद मंगलवार रात से फिर भारी बारिश हो रही है। इसके कारण मिट्टी गिरने लगी है। आईआईटी दिल्ली की विशेषज्ञ टीम जल्द ही सड़क के हालात देखने पहुंचेगी।

तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही आंध्र प्रदेश परिवहन निगम की बसों और अन्य वाहनों को कड़ी सतर्कता के बीच पुराने घाट रोड से होकर जाने की अनुमति दी गई है। इससे पहले भारी बारिश को देखते हुए टीटीडी बोर्ड ने ऑनलाइन टिकट खरीदने वाले और फिलहाल आने में असमर्थ यात्रियों को छह माह के भीतर भगवान के दर्शन करने की छूट दी थी।

Source :-“अमर उजाला


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *