• June 7, 2026 3:10 pm

Vikas Divyakirti: विकास दिव्यकीर्ति की दृष्टि IAS भी हुई सील, जानें कितनी है इस कोचिंग की फीस?

ByPrompt Times

Jul 30, 2024
Share More

Drishti IAS Coaching: बेसमेंट में बनी अवैध लाइब्रेरी में तीन छात्रों की डूबकर मौत होने के बाद दिल्ली नगर निगम हरकत में आ गया है. छात्रों के भारी विरोध के बाद MCD ने कई कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया है, जिसमें विकास दिव्यकीर्ति के कोचिंग सेंटर का भी नाम शामिल है.

Vikas Divyakirti: विकास दिव्यकीर्ति की दृष्टि IAS भी हुई सील, जानें कितनी है इस कोचिंग की फीस?

Vikas divyakirti Drishti coaching seal: दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में एक कोचिंग संस्थान की चार मंजिला इमारत के ‘बेसमेंट’ में पानी भर जाने के कारण तीन सिविल सेवा अभ्यर्थियों की मौत हो गई थी. वहीं दिल्ली नगर निगम (MCD) ने नियमों को ताक पर रखने वाली कई कोचिंग सेंटरों पर तला जड़ दिया, जिसमें देश में यूपीएससी की पढ़ाई करवाने वाले नामी टीचर विकास दिव्‍यकीर्ति के कोचिंग सेंटर दृष्टि द विज़न (Drishti the Vision) को भी सील कर दिया है.

राजधानी दिल्ली के नेहरू विहार सिविल में नगर निगम ने विकास दिव्‍यकीर्ति के कोचिंग सेंटर दृष्टि द विज़न को सील कर दिया है.यह कोचिंग सेंटर वर्धमान मॉल के बेसमेंट में चल रहा था. बता दें कि यूपीएससी की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों में Drishti the Vision सबसे अधिक लोकप्रियता रखता है. ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि इस कोचिंग सेंटर की फीस कितनी होती है.

MCD ने इसलिए किया सील 
बता दें दिल्ली के नेहरू विहार के वर्धमान मॉल में दृष्टि द विज़न था. दिल्ली नगर निगम की जानकारी के मुताबिक यह कोचिंग मॉल के बेसमेंट में संचालित की जा रही थी. वहीं कक्षाओं के बराबर में बिजली का पॉवर प्लांट भी था, जो बच्चों की जान के लिए खतरनाक था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्धमान मॉल के ठीक सामने सीवरेज सिस्टम बना हुआ था. इस सीवरेज सिस्टम में  मीथेन गैस बनने का खतरा हरदम बना रहता था. इसी पर कार्रवाई करते हुए दिल्ली MCD ने दृष्टि द विज़न कोचिंग सेंटर पर ताला जड़ उसे सील कर दिया.

इतनी है दृष्टि द विज़न में कोर्स की फीस 
दृष्टि द विज़न कोचिंग सेंटर में हर कोर्स की फीस अलग-अलग है. इनकी आधिकारिक वेबसाईट की जानकारी के मुताबिक टार्गेट आईएएस प्रीलिम्‍स 2024 जीएस पेपर वन की फीस 5000 है. इसके अलावा आईएएस प्रीलिम्‍स जीएस बैच 2025 की फीस 25000 रुपये है, तो वहीं आईएएस प्रीलिम्‍स (CSAT)बैच 2025 की फीस 12000 रुपये है. जानकारी के लिए बता दें कि यह फीस ऑनलाइन एस्पिरेंट्स के लिए लिखी गई हैं.

SOURCE – ZEE BHARAT

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *