26 नवंबर 2022 | गुजरात चुनाव की तारीख जैसे नजदीक आ रही वैसे ही प्रदेश का राजनीतिक पारा गर्म होता जा रहा है। सभी पार्टियां और उनके नेता एक-दूसरे पर हमले कर रहे हैं। कोई भी जरा सा भी मौका नहीं छोड़ रहा है। वहीं इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गीर सोमनाथ में एक रैली के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, “यह जो दिल्ली से आम आदमी पार्टी का नमूना आया है, वह आतंकवादी का सच्चा हितैषी है। इन्होने अयोध्या में राम मंदिर का विरोध किया। जब भारत की सेना पाकिस्तान में जाकर सर्जिकल स्ट्राइक करती है तो इसका सबूत मांगते हैं। एकतरफ पाकिस्तान चिल्ला रहा था कि भारतीय सेना ने हमारी कमर तोड़ दी है वहीं लेकिन आम आदमी को इसका भी प्रमाण चाहिए।” उन्होंने कहा कि, आतंकवाद और भ्रष्टाचार आम आदमी पार्ट्री और उनके नेताओं के जीन में है। उन्होंने कहा कि, ये लोग आतंकवादी के समर्थक हैं और इन्हें वोट देकर अपने वोट को बर्बाद न करें।
