• June 7, 2026 10:43 pm

मौसम फिर लेगा करवट, दिल्ली-NCR में गिरेगा तापमान, जानें अपने राज्य का हाल

Share More

09 फ़रवरी 2023 | उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। पहाड़ों में बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में तापमान में कमी आएगी। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान करीब 2 डिग्री तक गिर सकता है। हिमालय पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते कई मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है। दिल्ली में भी तापमान में गिरावट आ सकती है।

दिल्ली- NCR में जानें कैसा रहेगा मौसम

राजधानी दिल्ली और एनसीआर (Delhi NCR Weather) के कई इलाकों में आने वाले 2 दिनों तक बादल छाए रह सकते हैं। IMD के अनुसार बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते तापमान 2 डिग्री तक गिर सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 12 फरवरी के बाद एक बार फिर तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा। हालांकि, रात में ठंडी हवा चलने के चलते तापमान गिरेगा।

रात में बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग की मानें तो अगले 5 दिनों तक दिन के तापमान में ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन कई जगह बादल छाए रहेंगे। हालांकि, रात में ठंडी हवाओं के चलते तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी। न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 1-2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है। उत्तर पश्चिम और निकटवर्ती मध्य भारत का तापमान, पूर्व की तुलना में लगभग सामान्य से 1-3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहेगा।

इन राज्यों में होगी बारिश

पहाड़ों में आज से बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई गई है। जम्मू-कश्मीर में भी भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। घाटी में भारी बारिश के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। हिमाचल में भी कई जगह बारिश हो सकती है।

सोर्स :– ” जागरण ”   


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *