• June 6, 2026 3:18 pm

मुंबईवालों की बल्ले-बल्ले, ट्रैफिक का होगा THE END; मरीन ड्राइव तक बनेगी 9.2 किमी की टनल

Share More

13जनवरी 2024
मुंबई में ट्रैफिक जाम की समस्या लंबे समय से परेशानी का सबब रही है. ऑरेंज गेट मुंबई के ईस्टर्न वे एक छोर से लेकर क्रॉफर्ड से मरीन ड्राइव तक का एरिया ऐसा ही है, जहां का ट्रैफिक जाम हमेशा से ही चर्चा का विषय रहा है. लेकिन मोदी सरकार ने अब इस समस्या से निपटने के रास्ता भी बना लिया है. देश के सबसे लंबे पुल और सी-ब्रिज के उद्घाटन के लिए मुंबई पहुंचे पीएम मोदी ने मुंबई के लोगों को सैकड़ों करोड़ रुपये की एक और परियोजना की सौगात दे दी. इस परियोजना के पूरे होने से मुंबई में ट्रैफिक जाम की समस्या काफी हद तक घटने की उम्मीद जताई जा रही है.
मुंबई में बनेगी 9.2 किमी लंबी भूमिगत सड़क
पीएम मोदी ने शुक्रवार को जनसभा में मुंबई के ट्रैफिक जाम को दूर करने के लिए भूमिगत सड़क बनाने की घोषणा की. ईस्टर्न फ्री वे और मैरीन ड्राइव पर कोस्टल रोड को जोड़ने वाली भूमिगत सड़क 9.2 किमी लंबी होगी. यह सड़क आपातकालीन लेन के साथ 3 लेन की होगी और इसमें 80 किमी प्रति घंटे की स्पीड के साथ गाड़ियां चल सकेंगी.

2026 के अंत तक हो जाएगी तैयार

यह भूमिगत सड़क 2026 के अंत तक तैयार हो जाएगी.  इसके साथ ही आने जाने के लिए 3.2 किमी लंबी और 11 मीटर चौड़ी 2 सुरंगों का भी निर्माण किया जाएगा. इस प्रोजेक्ट का कुल बजट 9100 करोड़ रुपये का खर्च आएगा. जिसका बड़ा हिस्सा केंद्र सरकार वहन करेगी. जबकि एक छोटा हिस्सा राज्य सरकार को उठाना होगा

ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात

पीएम ने कहा कि पीटीपी रोड़ के साथ, चर्च गेट, कोलाबा, नरीमन पाइंट और मरीन ड्राइव पॉइंट पर लगने वाले जाम से राहत मिलना तय है. इससे आरेंज गेट और नरीमन पाइंट तक केवल 5 मिनट में पहुंच सकेंगे. इस प्रोजेक्ट से चेंबर से नरीमन पाइंट तक केवल 35 तक पूरी हो सकेगी. इससे मुंबई बंदरगाह, सीएसएमटी और जीपीओ के साथ महानगर के प्रतिष्ठित नरीमन प्वाइंट के आसपास यातायात की गति तेज होगी. इसी के चलते न केवल यात्रा का समय बचेगा बल्कि लोगों को ईंधन की बचत भी होगी, साथ ही पर्यावरण की रक्षा भी हो सकेगी.

सोर्स-”जी न्यूज

 


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *