17 अप्रैल 2022 | वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे को चुनौती देने वाली याचिका पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो सकती है. यह याचिका मस्जिद की मैनेजमेंट कमिटी ने दायर की है.
वाराणसी कोर्ट के निर्देश के बाद बीते शनिवार को ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे की शुरुआत हुई थी जिसके बाद लगातार तीन दिनों तक मस्जिद में सर्वे हुआ.
सोमवार को सर्वे के तीसरे और अंतिम दिन कोर्ट ने ज़िला प्रशासन को निर्देश देते हुए उस जगह को सील करने को कहा जहां सर्वे टीम को कथित तौर पर ‘शिवलिंग’ मिला था.
इस सर्वे की रिपोर्ट अभी भी अदालत को सौंपी नहीं गई है, लेकिन मीडिया में इस सर्वे की फ़ाइंडिंग से जुड़ी कई बातें कही जा रही हैं जिनकी बीबीसी अब तक स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सकी है.
शुक्रवार को मुख्य न्यायाधीश एनवी रमन्ना की अध्यक्षता वाली बेंच ने जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच के सामने ज्ञानवापी मस्जिद की मैनेजमेंट कमिटी की याचिका सुनवाई के लिए भेजी थी.
Source;- “बी बी सी न्यूज़”
