02 फ़रवरी 2023 | इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (Whatsapp) ने एक साथ 36 लाख से ज्यादा भारतीय अकाउंट्स को बंद कर दिया है। यह अकाउंट एक दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच बंद किए गए हैं। कंपनी ने कहा कि इन अकाउंट्स को यूजर्स की शिकायत के आधार पर बैन किया गया है। इनमें से करीब 14 लाख अकाउंट्स ऐसे थे जो भारतीय यूजर्स द्वारा शिकायत के आधार पर बंद किए गए हैं। बता दें कि इससे पहले नवंबर में व्हाट्सएप ने देश में 37 लाख से ज्यादा भारतीय अकाउंट्स को बैन किया था। कंपनी ने आईटी अधिनियम 2021 की मासिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।
व्हाट्सएप ने दी जानकारी
जिसमें से कंपनी ने केवल 166 अपीलों पर कार्रवाई की। व्हाट्सएप ने कहा कि पिछले टिकट और डुप्लिकेट टिकट को छोड़कर सभी शिकायतों का जवाब दिया जाता है और उन पर कार्रवाई भी की जाती है। बता दें कि दिसंबर में व्हाट्सएप ने देश में 37.16 लाख अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगाया था, जिसमें से 9.9 लाख अकाउंट्स सक्रिय रूप से प्रतिबंधित किया गया था।
