31 दिसंबर 2022 | उत्तराखंड में हुई एक वारदात ने खुफिया एजेंसियों से लेकर इंटेलिजेंस की टीम को सोचने और जांच करने पर मजबूर कर दिया है।शनिवार को उत्तरकाशी के चिन्यालीसौंण के तुलियाडा में पकिस्तान का झंडा और लाहौर बार एसोसिएशन का झंडा गैस के गुब्बारों के साथ झाड़ियों में गिरा मिला। केंद्रीय और राज्य की सभी खुफिया एजेंसियां तत्काल इस खोज में जुट गई हैं कि आखिरकार दो भाषाओं में लिखा पाकिस्तानी झंडा गैस के गुब्बारों के सहारे क्या सीमा पार से यहां इतनी दूर पहाड़ों में आ सकता है या कहीं ऐसा तो नहीं कि पहाड़ से ही ये सब छोड़ा गया हो और पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई ने यहां भी घुसपैठ कर ली हो। सूत्रों के मुताबिक राज्य व केंद्रीय खुफिया एजेंसियां जांच में जुट गई हैं। डीआईजी गढ़वाल करण सिंह के मुताबिक मामले में जिले से टीम को इस स्थान पर भेज कर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।
दरअसल शुक्रवार को चीन तिब्बत सीमा से सटे उत्तरकाशी में चिन्यालीसौड़ के तुल्याड़ा गांव के जंगलों में करीब 200 से 250 गुब्बारे मिले। इन पर पाकिस्तान के कुछ झंडे लगे हुए थे। पाकिस्तानी झंडे दिखते ही लोगों में हड़कंप मच गया। एसपी अर्पण यदुवंशी ने बताया कि गुब्बारों पर एक-दो पाकिस्तानी झंडे लगे हुए हैं।
गुब्बारे के साथ पाकिस्तान का एक उर्दू में लिखा बैनर मिलने से खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। चिन्यालीसौड़ के तुलियाडा के जंगलों में उर्दू में लिखा बैनर देखकर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर आईबी की टीम भी घटना स्थल पर पहुंची। उत्तरकाशी जनपद उत्तराखंड के सीमांत जनपदों में से एक है।
