• June 9, 2026 7:26 am

रिश्तेदार के अंतिम संस्कार से वापस घर लौट रहे आरक्षक की बाइक सड़क किनारे खड़ी दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर से भिड़ गई

Share More

19जनवरी 2024
अंबिकापुर। रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद पत्नी के साथ वापस घर लौट रहे आरक्षक की बाइक सड़क किनारे खड़ी दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर से भिड़ गई। हादसे में आरक्षक की मौत हो गई, वहीं बाइक पर पीछे बैठी उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई, है।
जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन अंबिकापुर निवासी 39 वर्षीय आरक्षक नंदलाल टोप्पो पिता सुखदेव टोप्पो के पतरापारा में रहने वाले डेढ़साला का निधन हो गया था, जिसके अंतिम संस्कार में शामिल होने वह अपनी पत्नी के साथ गया था। डेढ़ साला के अंतिम संस्कार के बाद बुधवार की शाम को वह अपनी पत्नी के साथ बाइक से वापस अंबिकापुर लौट रहा था। ग्राम बोदा में एक ट्रैक्टर दुर्घटना के बाद खतरनाक रूप से बीच मार्ग पर ही खड़ी थी। अंधेरे की वजह से आरक्षक उक्त ट्रैक्टर को देख नहीं पाया और उसकी बाइक सीधे जाकर ट्रैक्टर से भिड़ गई। हादसे में आरक्षक व उसकी पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को उपचार के लिए मिशन अस्पताल अंबिकापुर लाकर भर्ती कराया गया। दुर्घटना की जानकारी आरक्षक के भाई को अपने रिश्तेदार के माध्यम से मिली। सूचना पर स्वजन अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सक ने जांच के बाद आरक्षक नंदलाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि पत्नी का उपचार चल रहा है। मृत आरक्षक के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया गया है। मामले में पुलिस मर्ग कायम की है।

स्रोत -अमित पांडेय (अंबिकापुर)


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *