• June 5, 2026 11:40 pm

भारत के नक्शे के साथ WHO ने की छेड़छाड़! सांसद ने PM मोदी को चिट्ठी लिख जताई चिंता

ByPrompt Times

Jan 31, 2022 ##who
Share More

31 जनवरी2022 |   WHO ने अपने नक्शे में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान और चीन का हिस्सा दिखाया है. इस पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राज्य सभा सांसद डॉक्टर शांतनु सेन (Santunu Sen) ने कड़ी आपत्ति जताई है.

  • भारतीय नक्शे के साथ छेड़खानी कर रहा WHO
  • TMC सांसद ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिख जताई चिंता
  • कश्मीर और अरुणांचल के हिस्से को दिखाया पाक चीन का अंग

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अपने नक्शे में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान और चीन का हिस्सा दिखाया है. इस पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राज्य सभा सांसद डॉक्टर शांतनु सेन (Santunu Sen) ने कड़ी आपत्ति जताई है. डॉ. सेन ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखते हुए अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर इसका विरोध करने की मांग की है. दरअसल WHO की साइट पर कोरोना वायरस मामलों का जो नक्शा दिखाया जाता है उसमें कश्मीर को पाकिस्तान और चीन का पार्ट दिखाया गया है.

नक्शे के साथ छेड़खानी कर रहा WHO

पीएम मोदी को लिखी अपनी चिट्ठी में शांतनु सेन ने कहा है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की वेबसाइट WHO Covid19.int पर जो विश्व का नक्शा दिखाया गया है, उस पर जब जूम किया गया, तो पूरे भारत को तो नीले रंग में दिखाया गया. लेकिन जम्मू-कश्मीर के लिए दो अलग-अलग रंग इस्तेमाल किए गए. उन्होंने कहा, ‘जब मैंने नीले हिस्से पर क्लिक किया, तो हमारे देश का कोरोना से जुड़ा डाटा दिखाई दिया. लेकिन जब जम्मू-कश्मीर के इन अलग रंग वाले हिस्सों पर क्लिक किया, तो बड़े हिस्से पर पाकिस्तान का डाटा और छोटे हिस्से पर चीन का डाटा दिखाई देता है. इसके अलावा भारत के नक्शे में अरुणाचल प्रदेश को भी अलग से दिखाया गया है.’

‘सरकार को WHO के सामने मुद्दा उठाना चाहिए’

TMC सांसद ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी में कहा, इसे तुरंत ठीक किया जाना चाहिए और देश के लोगों को पूछना चाहिए कि इतनी बड़ी गलती कैसे की जा सकती है. हमारी सरकार को अन्य अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों की तरह इसे भी जोर-शोर से उठाना चाहिए.

‘ऐसी गलतियों से भारतीयों को दुख पहुंचता है’

एक अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा वाले संगठन की वेबसाइट में इस तरह का फीचर हमारे देश के नागरिकों के लिए काफी दुख पहुंचाने वाला है. इसे तुरंत ठीक कराया जाना चाहिए और भारत के लोगों को बताना चाहिए कि कब से इतनी गंभीर गलतियों को नहीं देखा जा रहा.’

Source;- “जी नेवस”


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *