• June 9, 2026 4:47 am

कौन था हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी जिसकी हत्या से छत्तीसगढ़ में मचा बवाल, खुद को बताता था कांग्रेस नेता

Share More

15 दिसंबर 2022 |  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बुधवार को दिनदहाड़े एक युवक संजू त्रिपाठी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। संजू खुद को कांग्रेस नेता बताता था। हालांकि कांग्रेस ने कहा कि संजू के पास फिलहाल कोई पद नहीं थी। संजू की हत्या बिलासपुर के सकरी बाईपास के पास बुधवार को हुई है। फिल्मी स्टाइल में 2 कार सवार अज्ञात लोगों ने रियल स्टेट व्यापारी और हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी को गोली मार दी। संजू त्रिपाठी को 3 गोलियां लगी थी। जिस कारण उनकी मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने बाइक से पहले संजू की गाड़ी को फॉलो किया फिर प्लान के तहत सकरी बाईपास में उसकी हत्या कर दी।संजू त्रिपाठी की गाड़ी जैसे ही सकरी बाईपास के पास पहुंची। वहां पहले से मौजूद दो 2 कार सवार ने फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों के पास आधुनिक हथियार थे। बदमाशों ने एक के बाद एक संजू त्रिपाठी की कार में हमला किया गया जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

गाड़ी में लिखा था- महामंत्री
जानकारी के मुताबिक गाड़ी में जो गोली लगी है वह गोली 6 एमएम और 9 एमएम की बताई जा रही हैं। जिस गाड़ी में संजू त्रिपाठी की हत्या हुई है उस गाड़ी की नेम प्लेट पर महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी लिखा हुआ था। बताया जाता है कि संजू त्रिपाठी कांग्रेस का नेता था। लेकिन छत्तीसगढ़ के संचार विभाग के अध्यक्ष ने कहा कि संजू त्रिपाठी के पास वर्तमान में कांग्रेस का कोई पद नहीं था।

पहले से हिस्ट्रीशीटर था संजू

संजू त्रिपाठी पहले से हिस्ट्रीशीटर था। बिलासपुर के थानों में उसके खिलाफ कई मामले दर्ज थे। संजू रियल स्टेट का काम करता था। जिससे उसने कई दुश्मन भी पाल रखे थे। पुलिस के अनुसार, इस हत्या की वजह जमीन है। पुलिस को शक है कि संजू के भाई ने ही इस हत्या को अंजाम दिया है। सूत्रों की माने तो पुश्तैनी जमीन के मामले में उसके भाई के द्वारा संजीव को मारने की धमकी दी गई थी। जिस वजह से पुलिस संजू की हत्या में उसके भाई पर शक कर रही है।
सोर्स :- “नवभारतटाइम्स”                    

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *