• May 14, 2024 2:02 pm

ठंडी चीज खाने से अचानक क्‍यों भन्‍ना जाता है सिर, Brain freeze होने से पहले मिलते हैं ये संकेत

17 अप्रैल2022 | गर्मी के दिनों में शरीर को ठंडक देने वाली ठंडी चीजों को खाने या पीने की इच्छा होती है। लेकिन अगर आप इन ठंडी चीजों को बहुत जल्दी निगल लेते हैं, तो आपको ब्रेन फ्रीज हो सकता है। ब्रेन फ्रीज या आइसक्रीम हैडेक किसी ठंडे पेय या भोजन के सेवन के कारण पैदा होता है।

हालांकि, यह स्थिति इतनी गंभीर नहीं होती और कुछ ही मिनट में ठीक हो जाती है, वो भी बिना कोई आराम और कोई दवा लिए। इसे ठीक करने का सबसे अच्छा तरीका है गले और मुंह के तापमान को सामान्य करने की कोशिश करना। ब्रेन फ्रीज को कोल्ड स्टिमुलस हैडेक या स्टेफोपालाटाइन गैंग्रियोन्यूरोलजिया के रूप में भी जाना जाता है।

यह तब होता है जब कोई बहुत ठंडी चीज जैसे आइक्रीम, आइसपॉप्स, ठंडी हवा, जमे हुए या गंदा पेय मुंह के ऊपरी तालू से टच होता है। बता दें कि 30 से 40 प्रतिशत लोगों को ही ब्रेन फ्रीज की समस्या देखी जाती है। कुछ शोधों से पता चला है कि माइग्रेन से पीडि़त लोगों में ब्रेन फ्रीज होने की संभावना ज्यादा रहती है।

Source;- “हिंदीन्यूज़” 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *