• June 6, 2026 4:04 pm

बिलासपुर में AIIMS समेत 3650 करोड़ के करेंगे उद्घाटन व शिलान्यास, कुल्लू दशहरा में भी करेंगे शिरकत

Share More

05 अक्टूबर 2022 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर पहुंच गए है। यहां प्रधानमंत्री 1470 करोड़ की लागत से बने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) का लोकार्पण करेंगे।

पीएम मोदी आज हिमाचल दौरे के दौरान 3,650 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर बिलासपुर पहुंचेंगे। यहां प्रधानमंत्री पहले 1470 करोड़ की लागत से बने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) का लोकार्पण करेंगे। बाद में लुहणू मैदान से वर्चुअली बंदला में सरकारी हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्घाटन करेंगे।

यहां से ही बद्दी मेडिकल डिवाइस पार्क और भारतमाला परियोजना के तहत पिंजौर से नालागढ़ के बीच बनने वाले 31 किलोमीटर लंबे फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग का बिलासपुर से ही वर्चुअली शिलान्यास करेंगे।

पीएम मोदी साढ़े चार घंटे से अधिक समय तक यहां रुकने वाले हैं। सूत्रों की मानें तो पीएम की सुरक्षा के दृष्टिगत बिलासपुर सुबह 9:15 से दोपहर 3 बजे तक और कुल्लू में दोपहर 1 बजे से दोपहर बाद 5 बजे तक नो फ्लाइंग जोन रहेगा, ताकि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में परिंदा भी पर न मार सके।

बिलासपुर में उद्घाटन व शिलान्यास के बाद प्रधानमंत्री लुहणू में ही जनसभा को संबोधित कर चुनावी शंखनाद करेंगे। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार को तेज करेगी। दोपहर बाद सवा 3 बजे पीएम कुल्लू के ढालपुर मैदान में अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में हिस्सा लेंगे।

AIIMS का शिलान्यास भी PM मोदी ने ही किया

AIIMS का शिलान्यास भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही 2017 में किया था। उद्घाटन भी वहीं करेंगे। पीएमओ के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी हेलिकॉप्टर से सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर बिलासपुर पहुंचेंगे। हेलिपैड से सीधे AIIMS के सी ब्लॉक जाएंगे।

मौसम अभी साफ

बिलासपुर और कुल्लू समेत प्रदेश के अन्य भागों में सुबह के समय मौसम साफ बना हुआ है। मौसम विभाग की माने तो दिन के वक्त एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इस बार अच्छी बात यह है कि बिलासपुर के लुहणू मैदान में वाटर प्रूफ टेंट लगाया गया है, जो कि मंडी रैली में नहीं था। दावा किया जा रहा है कि लुहणू मैदान में 75,000 कुर्सियां लगाई गई हैं।

नड्डा, मांडविया, अनुराग, जयराम रहेंगे मौजूद

प्रधानमंत्री की जनसभा में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, भाजपा के प्रदेश के मंत्री, कैबिनेट मंत्री व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री से ये वादे निभाने की मांग की

प्रधानमंत्री के दौरे से पहले कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नया झूठ बोलने के बजाय पूर्व में किए वायदे पूरा करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बताए कि सेब पर 100 फीसदी आयात शुल्क करने, राज्य में 69 नेशनल हाइवे बनाने, कोल्ड ड्रिंक्स में सेब जूस मिलाने का वादा आज तक पूरा क्यों नहीं किया गया? सुक्खू ने प्रधानमंत्री के दौरे से पहले मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से कुछ सवाल पूछे हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जनता को बताएं कि प्रधानमंत्री ने आठ साल के कार्यकाल के दौरान किए दौरों में हिमाचल के लिए कौन सी बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री प्रदेश का कितना कर्ज प्रधानमंत्री से माफ कराएंगे? प्रदेश 65 हजार करोड़ रुपए से अधिक कर्ज के तले दबा हुआ है। जन्म लेने वाला हर बच्चा कर्जदार पैदा हो रहा है। मुख्यमंत्री को प्रधानमंत्री से प्रदेश के लिए विशेष वित्तीय पैकेज लेना चाहिए, जिससे कि पहाड़ी प्रदेश की वित्तीय हालत सुधर सके।

कैरेक्टर सर्टिफिकेट से हुई किरकिरी

प्रधानमंत्री की रैली की कवरेज के लिए पत्रकारों से कैरेक्टर सर्टिफिकेट मांगने की वजह से राज्य सरकार की खूब किरकिरी हुई। हालांकि बाद में यह निर्णय वापस ले लिया गया। इसे

सोर्स :- “दैनिक भास्कर”                        

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *