• May 13, 2024 11:12 pm

महिला लॉन बॉल टीम के पास इतिहास रचने का मौका,

2 अगस्त 2022 Commonwealth Games 2022 Day 5 Live: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। राष्ट्रमंडल खेलों में भारत अब तक कुल नौ पदक जीत चुका है, जिसमें तीन स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं। लॉन बॉल, टेबल टेनिस और बैडमिंटन में भारतीय टीम फाइनल में है और आज तीन पदक और आने तय हैं।

भारत के पदक विजेता
3 स्वर्णः मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली
3 रजतः संकेत सरगरी, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी
3 कांस्यः गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर

CWG 2022 Live: लॉन बॉल फाइनल शुरू

महिला लॉन बॉल का फाइनल मैच शुरू हो गया है। भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से हो रहा है। फिलहाल दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर हैं।

CWG 2022 Live: शॉटपुट में मनप्रीत कौर फाइनल में

महिला शॉटपुट स्पर्धा में भारत की मनप्रीत कौर फाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने 16.78 मीटर दूर थ्रो फेंका।

CWG 2022 Live: महिला लॉन बॉल टीम का फाइनल मैच थोड़ी देर में

भारतीय महिला लॉन बॉल टीम थोड़ी देर में दक्षिण अफ्रीका से खेलेगी। उसने फाइनल में पहुंचकर रजत पदक पक्का कर लिया है। अब टीम की नजर अफ्रीका को हराकर स्वर्ण जीतने पर होगी।

CWG 2022 Live: क्लीन एंड जर्क में पूनम यादव फेल, पदक का सपना टूटा

स्नैच राउंड में शानदार प्रदर्शन करने बाद पूनम ने क्लीन एंड जर्क में खराब शुरुआत की है। उन्होंने पहले प्रयास में 116 किग्रा भार उठाने का फैसला किया, लेकिन वह नाकाम रहीं। इसके बाद दूसरे प्रयास में भी वह 116 किग्रा भार नहीं उठा पाईं। वह तीसरे में राउंड में 116 किग्रा उठाने में सफल रहीं, लेकिन रेफरी ने उसे खारिज कर दिया। इस तरह 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पूनम खाली हाथ बर्मिंघम से लौटेंगी।

CWG 2022 Live: मोहम्मद अनस याहिया और श्रीशंकर फाइनल में

राष्ट्रमंडल खेलों में एथलेटिक्स के मुकाबले आज से शुरू हो गए हैं। पुरुष लॉन्ग जंप में भारत के श्रीशंकर और मोहम्मद अनस याहिया ने फाइनल में अपना स्थान बना लिया है।

CWG 2022 Live: पूनम पहले प्रयास में फेल, दूसरे में पास

वेटलिफ्टिंग में महिलाओं के 76 किग्रा भार वर्ग में पूनम यादव पदक की दौड़ में हैं। उन्होंने स्नैच राउंड के पहले प्रयास में 95 किग्रा भार उठाने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रही। इसके बाद दूसरे राउंड में उन्होंने 95 किग्रा भार उठा लिया।

CWG 2022 Live: पहले प्रयास में 95 किलोग्राम वजन उठाएंगी पूनम

वेटलिफ्टिंग में महिलाओं के 76 किग्राभारवर्ग में पूनम यादव ने स्नैच में अपने पहले प्रयास में 95 किलोग्राम भार उठाने का फैसला किया, लेकिन वो असफल रहीं।

CWG 2022 Live: वेटलिफ्टिंग में पूनम का मुकाबला शुरू

वेटलिफ्टिंग में महिलाओं के 76 किग्रा वर्ग में पूनम का मुकाबला शुरू हो चुका है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में वो वेटलिफ्टिंग में देश को आठवां पदक दिला सकती हैं। अगर वो पदक जीतती हैं तो यह इस इवेंट में भारत के लिए 10वां पदक होगा। पूनम इससे पहले 2018 कॉमनवेल्थ में स्वर्ण और 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीता था।

CWG 2022 Live: लॉन बॉल में भारत का मुकाबला शुरू

लॉन बॉल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मुकाबले में शुरू हो चुके हैं। महिला युगल में लवली चौबे और नयनमोनी का मुकाबला न्यूजीलैंड की सेलीना गोडार्ड और कैटेलिन इंच से है। वहीं, महिलाओं के तीन खिलाड़ियों के मुकाबले में भारत की तानिया चौधरी, पिंकी और रूपा रानी का मुकाबला न्यूजीलैंड की निकोल, टायला ब्रूस और वल स्मिथ से है।

CWG 2022 Live: चौथे दिन भारत ने तीन पदक जीते

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में चौथे दिन भारत ने तीन पदक जीते। जूडो में सुशीला देवी ने रजत पदक जीता, जबकि विजय यादव ने कांस्य अपने नाम किया। वेटलिफ्टिंग में हरजिंदर कौर ने भी कांस्य पदक दिलाया। चौथे दिन वेटलिफ्टर अजय सिंह पदक से चूक गए और चौथे स्थान पर रहे। चौथे दिन क्या-क्या हुआ जानने के लिए यहां  करें।

CWG 2022 Live: आज इन खेलों में चुनौती पेश कर रहा है भारत

लॉन बॉल
महिला युगल राउंड 1 – भारत बनाम न्यूजीलैंड (दोपहर 1:00 बजे)
महिला ट्रिपल राउंड 1 – भारत बनाम न्यूजीलैंड (दोपहर 1:00 बजे)
पुरुष एकल राउंड 1 – मृदुल बोरगोहेन (शाम 4:15 बजे)
महिला (चार खिलाड़ी) स्वर्ण पदक मैच – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (शाम 4:15 बजे)
पुरुष (चार खिलाड़ी) राउंड 1 – भारत बनाम फिजी (रात 8:45 बजे)
महिला ट्रिपल राउंड 2 – भारत बनाम इंग्लैंड (रात 8:45 बजे)

तैराकी
पुरुषों की 200 मीटर बैकस्ट्रोक हीट 2 – श्रीहरि नटराज (दोपहर 3:04 बजे)
पुरुषों की 1500 मीटर फ्रीस्टाइल हीट 1 – अद्वैत पेज (शाम 4:10 बजे)
पुरुषों की 1500 मीटर फ्रीस्टाइल हीट 2 – कुशाग्र रावत (शाम 4:28 बजे)

कलात्मक जिमनास्टिक
पुरुषों का वॉल्ट फाइनल – सत्यजीत मंडल (शाम 5:30 बजे)
पुरुषों का पैरेलल बार्स फाइनल – सैफ सादिक तंबोली (शाम 6:35 बजे)

एथलेटिक्स
पुरुषों की लंबी कूद क्वालीफाइंग राउंड – एम श्रीशंकर, मोहम्मद अनीस याहिया (दोपहर 2:30 बजे)
महिला शॉट पुट क्वालीफाइंग राउंड- मनप्रीत कौर (दोपहर 3.30 बजे)
महिला 100 मीटर, राउंड 1 हीट 5- दुती चंद ( शाम 5:17 बजे)
महिला डिस्कस थ्रो फाइनल – सीमा पुनिया, नवजीत कौर ढिल्लों ( देर रात 12:52 बजे)

बैडमिंटन
मिश्रित टीम फाइनल – भारत बनाम मलेशिया (रात 10:00 बजे)

बॉक्सिंग
पुरुषों का 67 किग्रा राउंड ऑफ 16 – रोहित टोकस (रात 11:45 बजे)

स्क्वैश
महिला एकल प्लेट सेमीफाइनल – सुनयना सारा कुरुविला (रात 8:30 बजे)
पुरुष एकल सेमीफाइनल – सौरव घोषाल (रात 9:15 बजे)

टेबल टेनिस
पुरुष टीम स्वर्ण पदक मैच (शाम 6:00 बजे)

भारोत्तोलन
महिला 76 किग्रा – पूनम यादव (दोपहर 2:00 बजे)
पुरुष 96 किग्रा – विकास ठाकुर (शाम 6:30 बजे)
महिला 87 किग्रा – उषा बन्नूर एनके (देर रात 11:00 बजे)

CWG 2022 Day 5 Live: महिला लॉन बॉल टीम के पास इतिहास रचने का मौका, वेटलिफ्टिंग में पूनम नहीं जीत पाईं पदक

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में आज पांचवां दिन है। इस इवेंट में अब तक भारत नौ पदक जीत चुका है, जिसमें तीन स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं। पांचवें दिन भारत को कम से कम दो पदक मिलने तय हैं। ऐसे में भारत के पदकों की संख्या बढ़कर 10 से ऊपर हो जाएगी। पदक तालिका में फिलहाल भारत छठे स्थान पर है। आने वाले दिनों में भारतीय एथलीट अपने देश की स्थिति और बेहतर करना चाहेंगे। पांचवें दिन टेबल टेनिस में पुरुष टीम और बैडमिंटन में मिश्रित टीम फाइनल मैच खेलेंगी और दोनों टीमों से ही स्वर्ण पदक की उम्मीद है।

Source;-“अमर उजाला”  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *