• June 5, 2026 6:47 am

सरकंडा में ईलाज में लापरवाही बरतने व सबूत मिटाने के लिए अपोलो अस्पताल में काम कर रहे

Share More

30 दिसंबर 2023 ! बिलासपुर। सरकंडा में ईलाज में लापरवाही बरतने व सबूत मिटाने के लिए अपोलो अस्पताल में काम कर रहे चार डॉक्टर गिरफ्तार। अस्पताल प्रबंधन पर कार्यवाही होगी.मृतक के परिजनों द्वारा अस्पताल प्रबंधन एवं डॉक्टरों पर ईलाज में लापरवाही का आरोप लगाया गया था. विशेषज्ञ डॉक्टर्स की टीम की जांच में लापरवाही की पुष्टि होने पर अस्पताल प्रबंधन एवं ईलाज करने वाले डॉक्टरों पर पूर्व में अपराध पंजीबद्ध हुआ था।

मिली जानकारी के अनुसार, 26 दिसंबर 2016 को अपोलो अस्पताल बिलासपुर से एक मेमो प्राप्त हुआ जिसमें गोल्डी उर्फ गुरवीन छाबडा आ. परमजीत सिंह छाबडा, उम्र 29 साल साकिन आदर्श कॉलोनी दयालबंद थाना कोतवाली जिला बिलासपुर के द्वारा सल्फास पाईजनिंग से मृत्यु होने के संबंध में लेख है जिस पर थाना कोतवाली में मर्ग कमांक 45/2016 धारा 174 जाफौ कायम कर जांच किया गया। जांच के दौरान मृतक के परिजनों द्वारा अपोलो अस्पताल प्रबंधन एवं संबंधित डॉक्टरों द्वारा ईलाज में लापरवाही बरतने एवं गलत उपचार करने के संबंध में शिकायत प्रेषित किया गया था, जांच में मृतक का पोस्ट मॉर्टम सिम्स अस्पताल बिलासपुर से कराया गया.

राज्य ब्यूरो प्रमुख गितेश चंद्राकर


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *