• June 5, 2026 3:49 am

नहीं करना पड़ेगा ज्यादा इंतजार, एक घंटे पहले पता चल जाएगा पांच राज्यों में किसकी बन सकती है सरकार

Share More

30  नवंबर 2023 ! चुनाव आयोग ने एक्जिट पोल दिखाने की टाइमिंग को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है. नए नोटिफिकेशन के मुताबिक, 30 नवंबर शाम 5.30 बजे के बाद से एक्जिट पोल दिखाए जा सकते हैं. इससे पहले चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में मतदान की शुरुआत में 7 नवंबर सुबह 7 बजे से 30 नवंबर शाम 6.30 बजे तक रोक लगा रखी थी.

गुरुवार शाम 5.30 के बाद से टीवी चैनल पर पांच राज्यों का एक्जिट पोल दिखाएंगे, इसमें सभी राज्यों में जिस पार्टी की संभावित जीत होगी उसकी जानकारी दी जाएगी.

कब आएंगे चुनाव परिणाम?

सभी पांच राज्यों के चुनाव परिणाम 3 दिसंबर को आएंगे. इसमें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम शामिल हैं.

चुनाव आयोग क्यों लगाता है प्रतिबंध?

चुनाव आयोग एक्जिट पोल दिखाने पर एक निश्चित अवधि तक रोक लगा कर रखता है, क्योंकि माना जाता है कि तय अवधि के अंतराल में एक्जिट पोल दिखाने से नतीजे प्रभावित हो सकते हैं. हालांकि एक्जिट पोल के नतीजे हमेशा सटीक नहीं होते हैं.

यहां देख सकेंगे लाइव स्ट्रीम
एबीपी न्यूज चैनल के साथ ही हमारे न्यूज़ नेटवर्क के अन्य प्लेटफार्म पर सर्वे रिपोर्ट देखी जा सकती है. हम आपको नीचे बता रहे हैं कि कहां-कहां आप एबीसी-सी वोटर के एग्जिट पोल को देख सकते हैं. हमारा सर्वे आपको बताएगा कि किस राज्य में किसकी सरकार बनती दिख रही है और कौन सी पार्टी और नेता के पक्ष में नतीजे आ सकते हैं. एक्जिट पोल के सैंपल वोट देने वाले लोगों से बातचीत के आधार पर तैयार की जाती है.

सोर्स :-“ABP न्यूज़                                            

 


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *