• June 5, 2026 8:54 pm

एकदिवसीय विश्व कप टूर्नामेंट के लिए सीधे क्वालीफाई करने से चूका श्रीलंका

Share More

नई दिल्ली 01 अप्रैल । श्रीलंका आज न्यूजीलैंड के हैमिल्टन में एक और हार के बाद आईसीसी एकदिवसीय विश्व कप टूर्नामेंट के लिए सीधे क्वालीफाई करने से चूक गया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम 157 रन पर सिमट गई। मेजबान न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं लेकिन बाद में विल यंग ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए श्रृंखला में 2-0 से जीत सुनिश्चित कर दी। न्यूजीलैंड ने ऑकलैंड में पहला मैच जीता था जबकि क्राइस्टचर्च में दूसरा खेल बारिश के कारण रद्द हो गया था। श्रृंखला में हार के साथ, श्रीलंका आईसीसी सुपर लीग की उन टीमों में शामिल नहीं हो पायेगा, जिन्होंने विश्व कप के लिए सीधे योग्यता प्राप्त की है। श्रीलंका को अब जून-जुलाई में जिम्बाब्वे में होने वाले आईसीसी विश्व कप क्वालीफायर में खेलना होगा जिसमें शीर्ष दो टीमें आईसीसी वनडे विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेंगी। भारत द्वारा आयोजित आईसीसी विश्व कप इस साल 5 अक्टूबर से शुरू होगा। (वी.के. झा)


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *