• May 16, 2024 8:58 pm

जिले को हरा भरा बनाने की संकल्प में जुटे युवा

11जुलाई 2022 पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित युवाओं की टोली स्टार्स ऑफ टुमारो वेलफेयर सोसायटी द्वारा मुंगेली शहर एवं आसपास में लगातार पौधे लगाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ग्रंथालय में पौधे रोपे गए।

ज्ञात हो कि बीते छह वर्षों से पौधारापण अभियान हरियर मुंगेली-सुघ्घर मुंगेली चला रहे है। इस वर्ष के दूसरे चरण के अंतर्गत जिला ग्रंथालय परिसर में नीम, बरगद, जामुन और कदम के दस पौधों का रोपण कर पौधों की सुरक्षा के लिए संस्था द्वारा ट्री गार्ड लगाया गया।

उल्लेखनीय है कि संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किये गए प्रयासों का परिणाम अब मुंगेली नगर की हरियाली के रूप में दिखने लगा है। इस अवसर पर पौधारोपण के लिए प्रेरित करते हुए संस्थाके संयोजक रामपाल सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से बदलते मौसम और ग्लोबल वार्मिंग का प्रभाव मौसम चक्र में देखने को मिल रहा है यह चिंतनीय है। समय रहते इस दिशा में सबको प्रयास करना ही होगा। वैसे भी आबादी की बेतहाशा बढ़ोतरी ने और भी पारिस्थितिक संतुलन को बिगाड़ा है और हमारे लिए आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी अनेक समस्याएं उत्पन्न् कर दी हैं। इन गंभीर समस्याओं से निजात पौधारोपण और जल संरक्षण कर ही पाया जा सकता है। इस अवसर पर संस्था के सह संयोजक रामशरण यादव ने कहा कि मुंगेली जिले को हराभरा बनाने के उद्देश्य से समिति दृढ़ संकल्पित है।

इस अवसर पर संस्था के संयोजक अध्यक्ष महावीर सिंह, सचिव विनोद यादव, दिनेश गोयल, आशीष सोनी, दीपक जैन,गोखलेश सिंह,श्रेणिक पारख अन्य उपस्थित रहे।

ग्रंथालय सुबह आठ से रात आठ बजे रहेंगे खुले

मुंगेली कलेक्टर राहुल देव ने जिला मुख्यालय स्थित जिला ग्रन्थालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा जिला ग्रंथालय सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक खोलने के निर्देश दिए। ग्रंथालय में स्टाफ एवं सदस्यों की संख्या की जानकारी ली और वहां पेयजल, विद्युत, शौचालय सहित विभिन्न् सुविधा का अवलोकन किया। कहा कि करने युवाओं को यहां बेहतर प्लेटफर्म प्रदान करें, इससे युवाएं बेहतर तैयारी कर अपने लक्ष्य हासिल कर सकें। जिला ग्रंथालय में प्रतियोगी परीक्षा व अन्य परीक्षा की तैयारी को ध्यान में रखते हुए किताबों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम मुंगेली अमित कुमार, नगर पालिका परिषद मुंगेली के मुख्य नगर पालिका अधिकारी जेबी सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Source;-“नईदुनिया”     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *