• May 14, 2024 2:04 pm

दिल्ली कैपिटल को हराकर  मुंबई इंडियंस ने जीती महिला प्रीमियर लीग की ट्रॉफी 

मुंबई, 27 मार्च। क्रिकेट में, मुंबई इंडियंस ने महिला प्रीमियर लीग का पहला मैच जीत लिया है। उन्होंने कल शाम मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से हराया। मुंबई इंडियंस को जीत के लिये 132 रन चाहिए थे और उसने 19 ओवर तीन गेंदों में 3 विकेट खोकर 134 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। मुंबई के लिए नैट साइवर-ब्रंट सबसे ज्यादा नाबाद 60 रन बनाने वाली खिलाड़ी रही। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्‍स ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 131 रन बनाए। दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग ने सर्वाधिक 35 रन बनाए और उसके बाद राधा यादव ने 27 रनों का योगदान दिया। (वी.के. झा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *