• June 5, 2026 9:54 am

पिछले नौ वर्षों में साढे 3 करोड से अधिक पक्‍के मकान और करीब 12 करोड शौचालयों का निर्माण हुआ- केंद्रीय वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारामन

Share More

नई दिल्ली, 29 मई।  केंद्रीय वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि देश में पिछले नौ वर्षों में साढे तीन करोड से अधिक पक्‍के मकान और करीब ग्‍यारह करोड 72 लाख शौचालयों का निर्माण किया गया। एनडीए सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज मुंबई में उन्‍होंने कहा कि 12 करोड घरों को स्‍वच्‍छ जल मिल रहा है जिससे जलजनित रोगों में कमी आई है और लोगों की कठिनाईयाँ कम हुई है। उज्‍जवला योजना के अंतर्गत 9 करोड 60 लाख परिवारों को मुफ्त रसोई गैस कनेक्‍शन दिये गये हैं जिससे घरों को धुँएं से छुटकारा मिला है और महिलाओं के स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार हुआ है।
वित्‍तमंत्री ने दुनिया के सबसे बडे स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल कार्यक्रम आयुष्‍मान भारत का उल्‍लेख किया जिसके अंतर्गत करीब पांच लाख लाभार्थियों को मुफ्त ईलाज उपलब्‍ध कराया गया है।  ( वी.के. झा )


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *