• June 5, 2026 10:50 am
Share More

नई दिल्ली 14 मार्च।.सरकार ने आश्वासन दिया है कि राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर का डाटा पूरी तरह सुरक्षित है। लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि संवेदनशील डाटा की सुरक्षा के संबंध में कोई चूक नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि असम में एनआरसी को अपडेट करने का काम नागरिकता अधिनियम 1955 के प्रावधानों के तहत किया गया है। यह पूरी प्रक्रिया उच्चतम न्यायालय की निगरानी में की जाती रही है। (वी.के. झा)


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *