• June 4, 2026 9:57 pm

सरकार ने हंगर इंडेक्स रिपोर्ट को देश में भुखमरी की गलत तस्वीर पेश करने वाला बताया

Share More

नई दिल्ली, 15 मार्च। केंद्र सरकार ने ग्लोबल हंगर इंडेक्स रिपोर्ट को त्रुटिपूर्ण और देश में भुखमरी की गलत तस्वीर पेश करने वाला बताया है.
महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने आज राज्यसभा में बताया कि यह रिपोर्ट वास्तविकता से परे है। केंद्रीय मंत्री मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि इसके चार संकेतकों में से केवल एक संकेतक-अल्पपोषण का सीधा संबंध भूख से है। सुश्री ईरानी ने सदन को जानकारी दी कि हाल ही में हुए राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 के अनुसार पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों के पोषण संबंधी संकेतकों में सुधार हुआ है। (वी के झा)


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *