12 अप्रैल 2022 | भोपाल की करोंद अनाज मंडी में मंगलवार को गेहूं की आवक 10 हजार क्विंटल तक रही। वहीं, किसानों को रेट 2250 रुपए प्रति क्विंटल तक मिले। मंडी में चने की आवक भी हुई और भाव 4850 रुपए क्विंटल तक रहे। मंडी में सोमवार की तुलना में आवक बढ़ी, लेकिन भाव में कमी देखी गई। सोमवार को करीब 8 हजार क्विंटल गेहूं की आवक हुई थी। अधिकतम भाव 2300 रुपए क्विंटल तक पहुंच गए थे।
मंगलवार को आवक में बढ़ोतरी हुई, लेकिन रेट 50 रुपए क्विंटल तक कम हो गए। मंगलवार को करोंद मंडी में देसी और कांटा वैरायटी के चने की आवक करीब 300 क्विंटल रही। किसानों को भाव 4800 से 4850 रुपए प्रति क्विंटल तक भाव मिले। मंडी व्यापारी संजीव जैन ने बताया, गेहूं के भाव में मामूली कमी आई है। मंगलवार को शरबती वैरायटी के गेहूं की भी आवक हुई।
भोपाल मंडी में आवक और भाव (12 अप्रैल का स्टेटस)
| अनाज | आवक (रुपए प्रति क्विंटल में) |
| मिल क्वॉलिटी गेहूं | 1925-1975 |
| अन्नपूर्णा क्वॉलिटी गेहूं | 2000-2250 |
| लोकवन क्वॉलिटी गेहूं | 2000-2250 |
| मालवा राज क्वॉलिटी गेहूं | 1925-2000 |
| शरबती क्वॉलिटी गेहूं | 3000-3300 |
| चना (देसी/कांटा) | 4800-4850 |
इंदौर मंडी भाव
| जिंस | आज का भाव (रुपए प्रति क्विंटल) |
| सरसों | 5505 से 5860 |
| सोयाबीन | 3000 से 7720 |
| गेहूं लोकवन | 1700 से 2698 |
| गेहूं सुजाता | 3234 से 3778 |
| मक्का | 1700 से 2100 |
| डॉलर चना | 3400 से 9700 |
| चना देशी | 4000 से 5570 |
| तुअर | 5460 से 5850 |
नर्मदापुरम: पिपरिया मंडी भाव
नर्मदापुरम जिले की इटारसी मंडी में मंगलवार को गेहूं 2031 रुपए प्रति क्विंटल के अधिकतम मूल्य तक बिका। इस दौरान 20,895 क्विंटल गेहूं की आवक हुई।
| जिंस | आज का भाव (रुपए प्रति क्विंटल) |
| गेहूं | 1900 से 2008 |
| चना | 3650 से 4820 |
| तुअर | 3900 से 6441 |
| मसूर | 5600 से 6441 |
| धान-(पूसा) | 3400 से 6425 |
| सरसों | 6580 से 6600 |
| मूंग | 3811 |
इटारसी मंडी भाव
| जिंस | आज का भाव (रुपए प्रति क्विंटल) |
| गेहूं | 1971 से 2031 |
| चना | 4516 से 4752 |
| तुअर | 4500 से 6200 |
| सरसों | 4332 से 6450 |
| सोयाबीन | 6501 से 7781 |
| धान | 3100-3100 |
| मूंग | 5101-7200 |
सागर मंडी भाव
| जिंस | आज का भाव (रुपए प्रति क्विंटल) |
| गेहूं | 1900 से 3180 |
| चना | 4000 से 4725 |
| मसूर | 6000 से 6980 |
| अलसी | 7000 से 7200 |
| सोयाबीन पीला | 6000 से 7615 |
| राहर | 4400 से 7790 |
| उड़द | 4500 |
गुना मंडी भाव
गुना में मंगलवार को मंडी में जमकर आवक हुई। मंडी पहुंचने वाली ट्रालियों की संख्या इतनी बढ़ गई कि कुछ ट्रालियों को दशहरा मैदान में खड़ा करना पड़ा। मंगलवार को गेहूं के दाम फिर बढ़े। लगभग 25 हजार क्विंटल गेहूं की खरीदी हुई। मंगलवार को गेहूं और चने के भाव में बढ़त जारी रही। सोमवार के मुकाबले गेहूं के दाम 35 रुपए प्रति क्विंटल बढ़े। धनिया के दाम स्थिर रहे।
| जिंस | आज का भाव (रुपए प्रति क्विंटल) |
| गेहूं | 1975 से 3845 |
| धनिया | 8925 से 15800 |
| चना | 4685 से 7350 |
| सरसों | 5970 से 6325 |
| मसूर | 5950 से 6415 |
| मटर | 3755 से 4175 |
| सोयाबीन | 6800-7125 |
| मूंग | 6300 से 6805 |
| तेवडा | 3000 से 3130 |
| जौ | 2100 |
छिंदवाड़ा मंडी के भाव
छिंदवाड़ा में सोमवार को फसलों के दाम स्थिर रहे। गेहूं का न्यूनतम मूल्य 1951 रुपए रहा, जबकि अधिकतम मूल्य 2030 रुपए तक रहा। इसी प्रकार मक्के का दाम 2150 रुपए प्रति क्विंटल से 2200 रुपए प्रति क्विंटल तक रहा, देशी चने का न्यूनतम दाम 3700 रुपए प्रति क्विंटल से 4,560 रुपए प्रति क्विंटल रहा, पीले सोयाबीन का दाम 7000 रुपए प्रति क्विंटल से 7,260 रुपए प्रति क्विंटल अधिकतम रहा, तुअर का न्यूनतम दाम 5001 रुपए प्रति क्विंटल से 5,600 रुपए प्रति क्विंटल रहा।
| जिंस | आज का भाव (रुपए प्रति क्विंटल) |
| गेहूं | 1951 से 2030 |
| मक्का | 2150 से 2200 |
| देशी चना | 3700 से 4560 |
| पीला सोयाबीन | 7000 से 7260 |
जबलपुर मंडी के भाव
जबलपुर कृषि उपज मंडी में सोमवार की तरह फलों, सब्जियों और अनाज के दामों में मिला-जुला असर दिखाई दिया।
| जिंस | आज का भाव (रुपए प्रति क्विंटल) |
| गेहूं | 1,876 से 2,086 |
| चना देशी | 4,600 से 4,800 |
| सरसों | 5,555 से 6,380 |
| शक्कर | 3,79,0 |
| आलू | 1,300 से 1,700 |
| प्याज | 1,000 से 1,300 |
| टमाटर | 9,00 से 1,100 |
| तरबूज | 2,400 से 2,600 |
रतलाम मंडी भाव
रतलाम कृषि उपज मंडी में बुधवार को गेहूं की बम्पर आवक रही। जिससे शरबती और लोकवन किस्म के गेहूं के दामों में कमी दर्ज की गई। इस दौरान शरबती गेहूं और लोकवन किस्म के गेहूं के अधिकतम दाम 3400 और 2760 रुपए प्रति क्विंटल तक रहे।
| जिंस | आज का भाव |
| शरबती गेहूं | 2180 से 3400 |
| गेहूं लोकवन | 2139 से 2760 |
| गेहूं मिल क्वालिटी | 1800 से 2096 |
| चना विशाल | 4201 से 4931 |
| चना इटालियन | 3500 से 4840 |
| चना डालर | 7500 से 9541 |
| मेथी | 4300 से 5110 |
| सोयाबीन | 5500 से 7876 (रुपए प्रति क्विंटल) |
खंडवा मंडी भाव
खंडवा कृषि उपज मंडी में गेहूं की आवक लगातार बढ़ती जा रही है। यहां मंगलवार को 18 हजार बोरी गेहूं की आवक रही। गेहूं अधिकतम 2300 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका। चने की आवक भी बनी हुई है, मंगलवार को 1600 बोरी चना आया था। चने के अधिकतम दाम 4411 रहें, जो कि समर्थन मूल्य से कम है।
| जिंस | आज का भाव (रुपए प्रति क्विंटल) |
| गेहूं | 1970 से 2298 |
| चना | 4000 से 4411 |
| तुअर | 4500 से 6200 |
| मक्का | 1975 से 2229 |
भिंड-मंडी भाव
भिंड में सरसों के भाव में मंगलवार को उछाल आया। यहां मंडी में सरसों 6350 से 6700 तक बिकी। यह भाव बीते रोज से अधिक थे। इसी तरह से गेहूं के रेट में भी आंशिक बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। ये 2061 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका। ये रेट भिंड जिले की अन्य मंडियों से अधिक बताए जा रहे हैं।
| जिंस | आज का भाव (रुपए प्रति क्विंटल) |
| सरसों | 6350 से 6700 |
| गेहूं | 2015 से 2061 |
Source;- ‘’दैनिक भास्कर’’
