19जनवरी 2024
अमेरिका के एक कपल ने रेयर जेनेटिकल डिसऑर्डर के चलते अपनी बेटी को खो दिया. उसकी उम्र 15 महीने थी. बेटी की मौत से आहत इस कपल ने उसकी याद को संजोए रखने के लिए एक ऐसा तरीका निकाला जिसके बारे में आपने शायद ही कभी सुना होगा. उन्होंने अपनी बेटी की डेथ के बाद उसको पत्थर में बदल दिया. आइए जानते हैं पूरी कहानी.
अमेरिका के इडाहो में रहने वाले कपल कायली और जेक मैसी ने पिछले साल अप्रैल में अपनी 15 महीने की बेटी पोपी को एक रेयर बीमारी के चलते खो दिया था. टीबीसीडी नाम की यह बीमारी एक जेनेटिकल डिसऑर्डर है. पोपी जब 9 महीने की थी तब इस बीमारी का पता लगा. पोपी की मां ने बताया कि जब उसका जन्म हुआ था तो वह उनके हिसाब से बिल्कुल स्वस्थ थी.
कायली और जेक को पॉपी की इस बीमारी का कोई अंदाजा नहीं था, लेकिन धीरे-धीरे जब वह 4 महीने की हुई तो, उन्होंने नोटिस किया कि उसका विजन सही ढंग से डेवलप नहीं कर रहा है, जिसके बाद उन लोगों ने कई डॉक्टरों से परामर्श लिया. कई जगह परामर्श लेने के बाद भी कुछ पता नहीं चला, बाद में डॉक्टरों ने पोपी का MRI करने की सलाह दी.
टीबीसीडी की बीमारी से ग्रसित दुनिया की 38वीं बच्ची
MRI की रिपोर्ट आने के बाद पता लगा कि उसके मस्तिष्क का बीच का पार्ट, कॉर्पस कैलोसम, ठीक से विकसित नहीं हुआ था. 5 महीने की उम्र में पोपी के अंदर टीबीसीडी नाम की रेयर बीमारी का पता चला. उस वक्त पोपी दुनिया की 38 वीं बच्ची थी जिसमें यह बीमारी पायी गई थी. पोपी की मौत से कुछ समय पहले उसे सांस लेने में काफी परेशानी थी जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल में डॉक्टरों को उसके फेफड़ों में निमोनिया के धब्बे मिले और पोपी में रेस्पिरेट्री इंफेक्शन पाया गया.
ICU में एडमिट होने के कुछ घंटे बाद हुई डेथ
अस्पताल में आने के अगले दिन सुबह पोपी की अच्छे देखभाल के लिए ICU में एडमिट कराया गया. बाद में उसकी हालत और नाजुक हो गई और उसके भाई-बहन को पोपी को गुडबाय करने के लिए बुलाया गया. जिसके 5 घंटे के बाद उसकी डेथ हो गई. डेथ के बाद कायली और जेक चाहते थे कि पोपी की राख उनके साथ उनके घर में रहे.
पार्टिंग स्टोन के साथ मिला हैंडरिटेन नोट
बच्ची की मौत के वक्त उन्हें जो एक कैटलॉग दिया था, उसमें ये भी था कि राख से सुंदर पत्थरों को भी बनाया जा सकता है, जिसे पार्टिंग स्टोन कहा जाता है. पोपी की डेथ के कुछ महीने बाद परिवार को हाथ से लिखा नोट और एक “सुंदर बॉक्स” मिला. पार्टिंग स्टोन के बॉक्स के साथ मिले नोट में लिखा था, ‘हमें अपनी बेटी सौंपने के लिए धन्यवाद.’
इस बॉक्स में सफेद रंग के 13-14 पत्थर थे जो दिखने में बहुत खूबसूरत और छोटे थे. कायली और जेक ने इन पत्थरों को पोपी के झूले पर रखा है जिसे उन्हें हर वक्त अपनी बेटी के घर में होने का एहसास होता है.
