• June 5, 2026 7:21 pm

30 लाख सरकारी नौकरियां! राहुल गांधी ने भी बता दिया सरकार बनी तो क्या होगा शुरुआती 80 दिनों का प्लान

Share More

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तीसरे चरण का मतदान 7 मई को चुका है और बाकी के 4 चरणों के लिए वोटिंग होनी बाकी है. उससे पहले राजनीतिक दल वोटरों को रिझाने के लिए तरह-तरह के वादे कर रहे हैं. इसी क्रम में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार सत्ता में आती है तो पहले 80 दिनों में 30 लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगीं.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, “देश के युवाओं! 4 जून को INDIA की सरकार बनने जा रही है और हमारी गारंटी है कि 15 अगस्त तक हम 30 लाख रिक्त सरकारी पदों पर भर्ती का काम शुरू कर देंगे. नरेंद्र मोदी के झूठे प्रचार से भटकना मत, अपने मुद्दों पर डटे रहना. INDIA की सुनो, नफ़रत नहीं, नौकरी चुनो.

 

 

 

 

 

source abp news


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *