• May 11, 2024 3:30 pm

12 करोड़ की लागत से बनेगा ’36 भोग” फूड जोन, मिलेंगे 36 प्रकार के व्यंजन

16  सितंबर 2022 |  रायपुर में नगर निगम के माध्यम से 12 करोड़ की लागत से ’36 भोग” फूड जोन बनाने की तैयारी की जा रही है। तेलीबांधा थाने के सामने कृष्ण कुंज के बगल में 24 हजार 500 वर्गफीट में इसका निर्माण करवाया जाएगा, जहां लोगों की सुविधा के लिए 36 प्रकार के भोजन का आनंद ले सकेंगे। इस पूरे प्रोजेक्ट में 12 करोड़ 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसमें गार्डन, लैंड स्केपिंग के साथ ही तालाब का सुंदरीकरण भी शामिल है। यहां लोगों को 36 विभिन्न प्रकार के व्यंजन मिलने के साथ ही पिकनिक जैसा माहौल देने की तैयारी है। इसके लिए ड्राइंग डिजाइन तैयार कर लिया गया है, वहीं निर्माण की प्रक्रिया जल्द ही शुरू करने का दावा किया जा रहा है। साथ ही निगम को भी इससे अच्छी खासी कमाई होने का भी दावा किया जा रहा है।

अलग पार्किंग के साथ बच्चों के लिए खेल जोन भी
यहां आने वाले लोगों के वाहन खड़े करने के लिए भी अलग इंतजाम किया गया है। इसके तहत दोपहिया से लेकर चारपहिया वाहनों की पार्किंग के लिए भी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा बच्चों के खेलने के लिए भी अलग से क्षेत्र आरक्षित किया गया है। जहां बच्चों के लिए झूले सहित अन्य खेल उपकरण भी लगाए जाएंगे।
पिछले हिस्से में तालाब का भी होगा सुंदरीकरण
इस प्रोजेक्ट में फूड जोन बनाने के साथ ही सुंदरीकरण का भी विशेष ख्याल रखा जा रहा है। इसके तहत गार्डन का सुंदरीकरण करने के साथ ही पीछे तालाब का भी जीर्णोद्धार कर उसे आकर्षक बनाया जाएगा, जिससे लोगों को फूड जोन के साथ ही मनोरंजन की सुविधा भी दी जा सके।
रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर ने कहा, 36 भोग का निर्माण प्रस्तावित है। यहां लोगों के मनोरंजन के साथ ही फूड जोन की सुविधा भी दी जाएगी। जल्द ही निर्माण शुरू किया जाएगा।
जानिए, कितने क्षेत्रफल किस तरह का होगा निर्माण
दुकानें -5,954 वर्गफीट
शौचालय-1,291 वर्गफीट
रैम्प-8,355 वर्गफी
बैठक क्षेत्र-6,558 वर्गफीट
डेक-2,328 वर्गफीट
कुल क्षेत्रफल-24,488 वर्गफीट

Source:-“”नई दुनिया”

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *