• May 6, 2024 10:49 am

पिछले 24 घंटे में 473 लोग मिले पॉजिटिव, 8 जिलों में कोई मरीज नहीं

08 मई 2022 | हरियाणा में पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए केस 473 आए है। 8 जिलों में कोरोना का कोई केस नहीं है। वहीं 387 लोग ठीक होकर घरों को गए है। 14804 सैंपल लिए गए हैं। एक्टिव मरीजों का कुल आंकड़ा 2627 तक पहुंच गया है।

सबसे ज्यादा एक्टिव केस गुरुग्राम में 355 और फरीदबाद में 88 मरीज हैं। प्रदेश में कोरोना की रिकवरी रेट 98.67 प्रतिशत, पॉजिटिविटी रेट 3.21 प्रतिशत है। अब तक 996091 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिल चुके हैं, जबकि 982821 लोग ठीक हो चुके हैं। कुल 10620 लोगों की मौत हो चुकी है।

किस जिले में कितने एक्टिव केस

गुरुग्राम में 355, फरीदाबाद में 88, हिसार में 2, सोनीपत में 3, करनाल में 1, पानीपत में 0, पंचकूला में 5, अंबाला में 2, सिरसा में 1, रोहतक में 5, यमुनानगर में 2, भिवानी में 1, कुरुक्षेत्र में 1, महेंद्रगढ़ में 0, जींद में 0, रेवाडी में 0, झज्जर में 5, फतेहाबाद में 0, कैथल में 0, पलवल में 0, चरखी दादरी में 2 और नूंह में 0 केस है।

पिछले 7 दिनों का डाटा

तिथि – केस – सैंपल

7 मई – 473 – 14804

6 मई – 582 – 14163

5 मई – 534 – 14513

4 मई – 571 – 8703

3 मई – 505 – 13022

2 मई – 439 – 7997,

1 मई – 479 – 11639

Source;- ‘’दैनिक भास्कर’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *