• June 5, 2026 3:13 pm

दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं में Nirmala Sitharaman समेत 6 भारतीय…पहले नंबर पर ये नाम

Share More

02  जनवरी 2023 |  दुनिया भर में भारतीयों का दबदबा कायम है. बड़ी कंपनियों के सीईओ हों या फिर शीर्ष अरबपतियों की लिस्ट…सभी में भारतीय शामिल हैं. यही नहीं दुनिया की सबसे ताकतवर महिलाओं में भी भारतीयों का दबदबा कायम है. Forbes की World’s 100 Most Powerful Women 2022 लिस्ट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत छह भारतीय महिलाओं को जगह दी गई है.

36वें नंबर पर आईं भारतीय वित्त मंत्री
फोर्ब्स की World’s Most Powerful Women List में देश की फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने इस बार एक स्थान ऊपर एंट्री मारी है. उन्हें 36वें पायदान पर रखा गया है. इससे पहले पिछले साल यानी 2021 की लिस्ट में सीतारमण को 37वें स्थान पर रखा गया था जबकि, साल 2020 में वित्त मंत्री 41वीं और 2019 में 34वीं सबसे ताकतवर महिला मानी गई थीं. खास बात ये है कि भारतीय विदेश मंत्री ने लगातार चौथी बार इस  लिस्ट में अपना दबदबा कायम रखा है.

किरण मजूमदार-फाल्गुनी नायर को ये स्थान
वित्त मंत्री निर्मला के साथ जिन भारतीय महिलाओं को दुनिया.की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया गया है, उनमें बायोकॉन की एग्जिक्यूटिव चेयरपर्सन किरण मजूमदार-शॉ (Kiran Mazumdar-Shaw) और नाइका की फाउंडर फाल्गुनी नायर (Falguni Nayar) भी शामिल हैं. लिस्ट में इन दोनों भारतीय महिलाओं को क्रमश: 72वें और 89वें स्थान पर रखा गया है. गौरतलब है कि फाल्गुनी नायर साल 2021 की लिस्ट में 88वें पायदान पर थीं. यानी वे एक स्थान नीचे खिसकी हैं, लेकिन लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रही हैं.

सोर्स:-“आज तक 


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *