सितम्बर 29 2023 ! पाकिस्तान के ब्लूचिस्तान प्रांत में एक धमाके में 20 लोगों की मौत हो गई है. मरने वाले लोगों में पुलिस बल के कुछ लोग भी शामिल हैं. वहीं कई अन्य लोग घायल हैं. ये जानकारी बीबीसी उर्दू ने दी है. बीबीसी ऊर्दू ने पुलिस के हवाले से बताया है कि बलूचिस्तान के मस्तुंग में अल फलाह रोड पर स्थित मदीना मस्जिद के पास एक विस्फोट हुआ. ये तब हुआ जब लोग ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर एक जुलूस में हिस्सा लेने के लिए वहां इकट्ठा हो रहे थे.
इसके अलावा बीबीसी ऊर्दू ने मस्तुंग के एसएसपी शोएब मसूद के हवाले से बताया धमाके में 20 लोग मारे गए और 50 लोग घायल हुए हैं. उनके मुताबिक पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है. शोएब मसूद ने इस धमाके के आत्मघाती विस्फोट होने की संभावना जताई है. हालांकि अब तक किसी ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.
सोर्स :-“ABP न्यूज़“
