7 दिसंबर 2023 ! उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने आगामी 8 और 9 दिसंबर को देहरादून में होने वाले ग्लोबल इंवेस्टर्स सम्मेलन के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री से अनुरोध किया. मुख्यमंत्री ने इस दौरान प्रधानमंत्री से राज्य से जुडे कई विषयों पर चर्चा की. मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से जमरानी बांध परियोजना को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में शामिल कर 1730.21 करोड की स्वीकृति के लिए भी आभार व्यक्त किया. इसके साथ ही उन्होंने सौंग बांध पेयजल परियोजना को पूंजीगत व्यय हेतु वित्तीय सहायता के रूप में 2460 करोड की स्वीकृति और जौलीग्रान्ट हवाई अड्डे की ऊंचाई बढ़ाने के लिए विशेष वित्तीय मदद के रूप में 3000 करोड़ की वित्तीय सहायता का अनुरोध किया.
मुख्यमंत्री धामी ने इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी को सिल्क्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों की निकासी के दौरान दिये गये मार्गनिर्देशन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इसके लिए सभी आवश्यक संसाधन और मानवीय सहायता उपलब्ध कराने के साथ ही लगातार इस विकट परिस्थिति निरीक्षण कर रहे थे, इस अभियान से जुडे लोगों, श्रमिकों और उनके परिजनों का मनोबल बढ़ा रहे थे.वहीं मुख्यमंत्री ने ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर, हरिद्वार में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने, न्यूजीलैण्ड के सहयोग से चल रहे कीवी फिजिविलटी स्टडी में उत्तराखण्ड को सम्मिलित करने का अनुरोध किया. मुख्यमंत्री ने मानसखण्ड मन्दिर माला परियोजना के विकास और पिथौरागढ़ की सुगम यात्रा के लिए 508 किमी.
सड़क के लिए 20 डीपीआर की मंजूरी के साथ 1000 करोड़ की स्वीकृति, 3 राज्य मार्गों- काठगोदाम-भीमताल ध्यानचुली-खेतीखान-लोहाघाट-पंचेश्वर मोटर मार्ग, मोहान-भतरोंजखान-भिकियासैंण-देघाट-बुंगीधर नागचुलाखाल-मेहलचौरी मोटर मार्ग, खैरना-रानीखेत-भतरोंजखान मोटर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का अनुरोध किया.
सोर्स :- ” TV9 भारतवर्ष “
