• April 28, 2024 7:07 am

LoC पर भारत की जवाबी फायरिंग में 5 पाक सैनिकों की मौत, कई बंकर भी किए नष्ट

By

Dec 12, 2020
LoC पर भारत की जवाबी फायरिंग में 5 पाक सैनिकों की मौत, कई बंकर भी किए नष्ट

जम्मूः जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय सेना द्वारा रात भर की गई जवाबी कार्रवाई में 5 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, जबकि 3 घायल हो गए। सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान ने गुरुवार को पुंछ में नियंत्रण रेखा के मनकोट सेक्टर में नागरिकों व उनकी सुविधाओं को निशाना बनाते हुए बिना वजह गोलीबारी शुरू कर दी। पाकिस्तान की सेना द्वारा नागरिक सुविधाओं को लक्ष्य बना कर किए गए अंधाधुंध गोलीबारी में नागरिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा। इसके बाद भारतीय सेना द्वारा जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें 5 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और 3 घायल हो गए। उनके कई बंकर भी नष्ट कर दिए गए। दोनों पक्षों के बीच 2 घंटे तक गोलीबारी हुई।
द्विपक्षीय युद्धविराम समझौते का कई बर किया उल्लंघन

बता दें कि, इस साल की शुरूआत के बाद से पाकिस्तान ने कई बार साल 1999 में दोनों देशों के बीच हुए द्विपक्षीय युद्धविराम समझौते का उल्लंघन किया है। जम्मू एवं कश्मीर में जनवरी 2020 से नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा 3200 से अधिक संघर्ष विराम उल्लंघन में 30 नागरिक मारे गए हैं और 100 से अधिक घायल हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *