• June 7, 2026 8:08 am

किसानों की आमदनी को लेकर गहलोत सरकार ने लिया बड़ा फैसला

ByPrompt Times

Sep 11, 2020
Share More

जयपुरराज्य में जहां इस बार मानसून किसानों के लिए मेहरबान हो रह है. वहीं उसके साथ ही प्रदेश सरकार की तरफ से भी किसानों की आमदनी बढ़ाने को लेकर मंथन किया जा रहा है. इसी के तहत सीएम अशोक गहलोत की अध्यक्षता में ‘उद्योग लगाए , आय बढ़ाए’ के तहत हुई समीक्षा मीटिंग में किसानों से जुड़े कई विषयों को लेकर चर्चा हुई है. इसके तहत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वीसी के माध्यम से राज्य के किसानों से चर्चा भी की.

मिली जानकारी के मुताबिक इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य किसानों को उद्योग से जोड़ने और उनकी आम्दानी बढ़ाने के साधन जुटाने को लेकर ही था. समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया कि किसानों की आम्दानी बढ़ाने के लिए राज्य के हर डिस्ट्रिक्ट में प्रकोष्ठ बनाया जाए, तो वक्त-वक्त पर किसानों की आमदनी को बढ़ाने के तारिओं को लेकर किसानों को अवगत करवए, ताकि राज्य में एग्रीकल्चर सेक्टर को लाभ मिल सकें.

इस दौरान राजस्थान कृषि प्रसंस्करण, कृषि व्यवसाय एवं कृषि निर्यात प्रोत्साहन नीति- 2019 को लेकर ये चर्चा की गई. कार्यक्रम की थीम ‘उद्योग लगाओ, आय बढ़ाओ’ के तहत नीतियों के क्रियान्वयन और आय बढ़ाने के अन्य ऑप्शन्स पर भी सभी ने अपनी राय रखी है. इस दौरान राज्य के सहकारिता मिनिस्टर उदयलाल आंजना, गोपालन मंत्री प्रमोद भाया, कृषिराज्य मंत्री भजनलाल जाटव, सहकारिता राज्य मंत्री टीकारामजूली, एसीएस फाइनेंस निरंजनआर्य और सीएम के प्रमुख सचिवकुल दीप रांका समेत कई डिपार्टमटें के अफसर मौजूद थे.


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *