• June 7, 2026 10:54 am

Weather Report: चंडीगढ़ में हल्की बारिश शुरू, दिनभर मौसम रहेगा खराब, जानें इस हफ्ते कैसा रहेगा मिजाज

Share More

26-फरवरी-2022 |चंडीगढ़ में सुबह से हल्की बारिश शुरू हो गई है। हल्की ठंडी हवाएं भी चल रही हैं। ऐसे में वीकेंड पर बदले मौसम का मजा लेने के लिए शहरवासी घूमने का प्लान बना चुके हैं।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ में आज मौसम बिलकुल बदल चुका है। आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं और हल्की बारिश भी शुरू हो गई है। आज पूरा दिन बारिश के आसार हैं, जिससे एक बार फिर हल्की ठंड महसूस हो रही है। वेस्टर्न डिस्टरवेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के सक्रिय होने से आज बारिश की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग की माने तो शहर में बादल छाए रहेंगे और बारिश भी होगी। पश्चिमी विक्षोभ के चलते इस पूरे हफ्ते मौसम का मिजाज बदलता रहेगा। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस है। वहीं न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस है। रविवार को भी आसमान पर बादल छाए रहेंगे, शहर का अधिकतम  तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक जा सकता है। सोमवार को आसमान साफ रहेगा,अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहेगा।

आने वाले दिनाें में एक के बाद एक दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने हो रहे हैं।इन वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने से ट्राइसिटी में तेज बारिश होने के आसार बने हुए हैं। 28 फरवरी और मार्च के पहले सप्ताह तक मौसम खराब रहेगा।विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है।इसका सीधा असर नार्थ पाकिस्तान के अलावा भारतीय राज्यों पर भी पड़ेगा।उत्तर भारत के साथ ही चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश होगी।वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में भी हल्की बर्फबारी हो सकती है। अगले चार दिनों तक ट्राइसिटी में बारिश के साथ 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी। विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए यह भी कहा है कि बारिश और हवाओं के चलने के समय राहगीर या कोई भी व्यक्ति पेडा़ें के नीचे न रुके।हालांकि मौसम विभाग का मानना है कि माैसम में हो रहे बदलाव का तापमान में ज्यादा फर्क नहीं पड़ने वाला

sorusce “जागरण फोकस


Share More

Related Post

रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी से की मुलाकात
रोडवेज बस की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
19,000 एकड़ में अफीम की खेती नष्ट की गई, दो माह में 190 लोग गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *