1 अप्रैल 2022 | हीरो मोटोकॉर्प ने भारत में नया स्कूटर डेस्टिनी 125 XTEC लॉन्च किया है। ये स्कूटर LED हेडलैंप, एडवांस रेट्रो डिजाइन और क्रोम एलिमेंट के साथ आता है। इसे नए नेक्सस ब्लू कलर में लॉन्च किया गया है। इसमें i3S टेक्नोलॉजी, फ्रंट USB चार्जर, कॉल और SMS अलर्ट के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, डिजी एनालॉग स्पीडोमीटर, साइड-स्टैंड इंजन कट ऑफ और सीट बैकरेस्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे।
डेस्टिनी 125 XTEC के मिरर पर प्रीमियम क्रोम एलिमेंट्स, मफलर प्रोटेक्टर और हैंडलबार दिया है। इसमें दिए ‘XTEC’ बैजिंग, डुअल टोन सीट और रंगीन इनर पैनल स्कूटर को एक बढ़िया लुक देते हैं।
डेस्टिनी 125 XTEC की कीमत
इसेक STD वैरिएंट की एक्स-शोरूम 69,900 रुपए है। डेस्टिनी 125 XTEC की एक्स-शोरूम कीमत 79,990 रुपए से शुरू है। हीरो मोटोकॉर्प के स्ट्रैटेजी और ग्लोबल प्रोडक्ट प्लानिंग के प्रमुख मालो ले मैसन ने कहा कि स्कूटर में कई नई टेक्नोलॉजी और सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स दी दिए गए हैं।
हीरो डेस्टिनी 125 XTEC में 124.6cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन है जो डेस्टिनी के स्टैंडर्ड वैरिएंट में मिलता है। यह 9 hp की पावर और 10.4 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को CVT से जोड़ा गया है।
Source :- “दैनिक भास्कर”
