• April 30, 2024 5:44 pm

एसएस राजामौली की फिल्म ने पूरे किए 100 दिन, जानिए 

3 जुलाई 2022 एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर ने अपने रिलीज के बाद से ही कई रिकॉर्ड कायम किए हैं। अपने रिकॉर्ड की इन सूची में फिल्म ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। हाल ही में जूनियर एनटीआर और रामचरण स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपने 100 दिन पूरे कर लिए हैं। इस फिल्म को ना सिर्फ साउथ में बल्कि पूरे देश और दुनिया में काफी पसंद किया था। अपनी इसी लोकप्रियता के चलते फिल्म ने यह नई उपलब्धि अपने नाम की है।

दुनियाभर में लगभग 1150 करोड़ का कलेक्शन करते हुए आरआरआर देश में चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। एनटीआर और राम चरण अपनी इस फिल्म की वजह से अभी भी न केवल भारत से, बल्कि पश्चिमी देशों से भी सराहना मिल रही है। फिल्म ने आज अपने 100 गौरवशाली दिन पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर आरआरआर के निर्माताओं ने फिल्म को मिले प्या के लिए सभी को धन्यवाद दिया। सिनेमाघरों के बाद जूनियर एनटीआर और राम चरण स्टारर यह फिल्म अब भी ओटीटी पर कमाल कर रही है। फिल्म की इस खास उपलब्धि के मौके पर जानते हैं फिल्म के अभ तक के सभी रिकॉर्ड्स के बारे में- 
 बनी सबसे बड़ी पैन इंडिया ओपनर

इस पीरियड ड्रामा फिल्म ने पहले दिन ही कई रिकॉर्ड तोड़े थे। अपनी रिलीज के पहले दिन 165.50 करोड़ की कमाई कर आरआरआर पहले दिन इतनी कमाई करने वाली देश की पहली फिल्म बन गई। फिल्म ने पहले अकेले आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 110 करोड़ का कारोबार किया था। साथ ही दुनिया भर में 240 करोड़ की कमाई कर RRR देश की सबसे बड़ी ओपनर भी बन गई।

विश्व स्तर पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी

शानदार ओपनिंग के बाद फिल्म ने अपनी रिलीज के तीन दिनों के भीतर ही 490 करोड़ का आंकड़ा छू लिया था। इस आंकड़े के साथ ही फिल्म द बैटमैन का रिकॉर्ड तोड़ते हुए उस सप्ताहांत दुनिया में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई

source”अमर उजाला”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *