• June 5, 2026 6:55 am

सौर संयंत्रों के स्थापना कार्य में लापरवाही उजागर : क्रेडा CEO ने उप अभियंता को किया बर्खास्त

Share More

कर्तव्य में लापरवाही के चलते केडा के एक उप अभियंता को बर्खास्त कर दिया गया।

इस संबंध में जारी प्रेस नोट के मुताबिक राजेश सिंह राणा, CEO केडा ‌द्वारा बीते दिनों बस्तर संभाग के कांकेर जिले के विभिन्न बामों में जल जीवन मिशन एवं सौर सुजला योजना के अंतर्गत स्थापित सोलर संयंत्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जल जीवन मिशन अंतर्गत स्थापित सोलर पंपों में स्थापित कंट्रोलरों के खराब हो जाने के कारण जल संग्रहण हेतु स्थापित टंकियों से पानी के ओवरफ्लो होने से फाऊंडेशन की फ्लोरिंग के धंस जाने, अर्थिग कार्य निविदानुरूप नहीं पाये जाने, फाऊंडेशन में बैंक फिलिंग कार्य नहीं होने इत्यादि कमियां पाई गईं।

फील्ड के कार्यों की अनदेखी का हुआ नुकसान
CEO राणा द्वारा संबंधित स्थापनाकर्ता इकाई को निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को तत्काल दुरुस्त करने हेतु निर्देशित किया गया तथा जिले के फील्ड के अधिकारियों को संयंत्रों की गुणवत्ता सुनिश्चित नहीं करने पर नाराजगी जताई गई। मामले में पाया गया कि उस क्षेत्र में संयंत्रों के स्थापना के गुणवत्ता हेतु उत्तरदायी अधिकारी जो कि क्रेडा, जिला कांकेर में प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से उप अभियंता के पद पर कार्यरत हैं, द्वारा सतत रूप से स्थापनाधीन संयंत्रों के निरीक्षण नहीं करने एवं गुणवत्ता सुधार संबंधी कार्यों पर ध्यान नहीं देने एवं कार्यों में लापरवाही की गई, जिसके चलते उन्हें तत्काल पद से बर्खास्त कर दिया गया।

‘गुणवत्ता के मामले में कोई समझौता नहीं
जिला कांकेर में औचक निरीक्षण के बाद बस्तर संभाग के क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न जिलों में चल रहे क्रेडा के विभिन्न योजनाओं के कार्यों की प्रगति तथा गुणवत्ता निर्धारण के तहत् किये जा रहे कार्यवाहियों के संबंध में समीक्षा के लिए जोनल कार्यालय जगदलपुर में संभाग के सभी जिलों के अधिकारियों तथा संभागस्तरीय अधिकारियों की बैठक CEO राणा द्वारा ली गई। बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि गुणवत्ता के मामले में किसी भी प्रकार का समझौता किसी भी स्थिति में नहीं किया जाना है। साथ ही क्षेत्रांतर्गत चल रहे समस्त कार्यों को संबंधित इकाईयों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराए जाने के निर्देश भी क्रेडा CEO द्वारा दिये गये। गौरतलब है कि IAS राजेश राणा द्वारा क्रेडा में CEO के पद पर कार्यभार संभालने के बाद से ही राज्य में केडा के माध्यम से संचालित सोलर योजनाओं से संबंधित कार्यों के गुणवत्ता सुधार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही इस संबंध में गुणवत्ता में कमी पाये जाने पर लगातार कार्यवाहियां भी की जा रही हैं।

 

 

PromptTimes: Rishi Vaswani (Chief Managing Editor)


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *