• June 5, 2026 1:25 pm

कस्टम मिलिंग घोटाला, मनोज सोनी हिरासत में

Share More

कस्टम मिलिंग घोटाले में ईडी ने कार्रवाई की है। इस कड़ी में खाद्य विभाग के पूर्व विशेष सचिव, और मार्कफेड एमडी मनोज सोनी को हिरासत में लिया है।
बताया गया कि कस्टम मिलिंग घोटाले में बयान देने मनोज सोनी ईओडब्ल्यू दफ्तर पहुंचे थे। पूछताछ के बाद ईडी की टीम वहां पहुंची, और गाड़ी में बिठाकर साथ ले गई। मनोज सोनी के खिलाफ ईओडब्ल्यू में भी प्रकरण दर्ज है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश का खवरदार अर
मनोज सोनी के यहां ईडी ने दबिश दी थी। कस्टम मिलिंग के एवज में मिलर्स से करीब पौने 2 सौ करोड़ घोटाले का
आरोप है। घोटाले में मनोज सोनी के साथ रोशन चंद्राकर के अलावा कांग्रेस नेताओं व राइस मिलरों के नाम हैं।
उल्लेखनीय है कि मनीज सीनी भारतीय दूर संचार सेवा के अधिकारी हैं। सोनी लंबे समय तक खाद्य विभाग में पदस्थ रहे हैं। भूपेश सरकार में विशेष सचिव के साथ-साथ एमडी मार्कफेड बनाया गया था। उन पर वसूली का गंभीर आरोप रहा है। मनोज सोनी को पहले छोड दिया गया था। राज्य सरकार ने उनकी सेवाएं केन्द्र को लौटा दी है।

 

 

PromptTimes: Rishi Vaswani (Chief Managing Editor)


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *