• May 6, 2024 8:35 am

इस गंभीर बीमारी से भी पीड़ित हैं जापान के पूर्व प्रधानमंत्री, इसी वजह से पद से दे दिया था इस्तीफा

ByADMIN

Jul 8, 2022
8 जुलाई 2022 जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर शुक्रवार को जानलेवा हमला हुआ। नारा शहर में वह एक सभा को संबोधित कर रहे थे इसी दौरान हमलावरों ने उनपर गोली चला दी। दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों में से एक माने जाने वाले जापान में ऐसा हमला हैरान करने वाला है। गोली लगने के बाद उन्हें हार्ट अटैक भी आया है, फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पूर्व प्रधानमंत्री पर इस तरह के हमले ने कई तरह के सुरक्षा संबंधी सवाल खड़े कर दिए हैं। शिंजो आबे जापान में सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री रहे। अगस्त 2020 में उन्होंने स्वास्थ्य ठीक न रहने के कारण प्रधानमंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शिंजो आबे अल्सरेटिव कोलाइटिस से भी पीड़ित हैं, जिसके कारण उनके लिए कामकाज कठिन हो रहा था। यह दूसरा मौका था जब अपने कार्यकाल में सेहत में गड़बड़ी के कारण उन्होंने पद से इस्तीफा दिया था। इससे पहले साल 2007 में भी वह इन्हीं कारणों का हवाला देते हुए करीब एक साल तक सत्ता से बाहर रहे।

आइए अल्सरेटिव कोलाइटिस के बारे में जानते हैं, डॉक्टर्स बताते हैं कि यह समस्या किसी को भी हो सकती है, इसलिए सभी लोगों को इसपर ध्यान देते रहना चाहिए।

source “दैनिक भास्कर”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *