• June 6, 2026 1:52 am

किसानों के लिए बिजली बनाओ-पैसा कमाओ योजना, जो खर्चा होगा सरकार देगी सब्सिडी

Share More

17 जनवरी 2023 | अगर आप एक कृषक है और उत्तर प्रदेश के निवासी है, तो यह खबर आपके काम की है। पावर कॉरपोरेशन ने कुसुम योजना के तहत 7 मेगावाट सौर उर्जा उत्पादन परियोजना के लिए छह जिलों का चयन किया है। इसमें किसानों के साथ बिजली खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किया है। अब वो अपनी जमीन पर सौर ऊर्जा उत्पादन सुविधाओं का निर्माण करेंगे। इस योजना में सरकार सब्सिडी भी देगी। किसान उत्पन्न बिजली को निजी कंपनियों या सरकार को बेच सकते है।

सौर ऊर्जा उत्पादन की सुविधाएं राज्य के 6 जिलों में बनाई जाएगी। इन जिलों में महोबा, जालौन, देवरिया, हाथरस, बिजनौर और लखनऊ है। यूपीपीसीएल के अध्यक्ष एम देवराज ने कहा कि हाथरस के मौहारी गांव में 0.5 मेगावाट बिजली का निर्माण किया जाएगा। बिजनौर के विलासपुर गांव में 1.5 मेगावाट का निर्माण किया जाएगा। वहीं महोबा और खुक्सिस गांव में 1 मेगावाट की सुविधा का निर्माण किया जाएगा।

प्राप्त होगी सब्सिडी

इस स्कीम से किसानों को 2 तरह के फायदे मिलने की संभावना है। पहला किसान सौर ऊर्जा संचालित सिंचाई पंपों से बदल सकेंगे। दूसरा खेत में सोलर प्लांट होने से किसान बिजली को बेंच सकेंगे। इस योजना में सौप पंप की लागत का 90 प्रतिशत सब्डिसी किसानों को मिलेगी।

सोर्स :-“नईदुनिया”     


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *