• June 6, 2026 3:19 am

धूप के बावजूद पछुआ हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, 2.6°C के साथ कानपुर रहा सबसे ठंडा

Share More

17 जनवरी 2023 | यूपी में तेज हवाअें के चलते तापमान में गिरावट जारी है। दिन में धूप निकलने के बावजूद ठिठुरन बनी है। सर्द पछुआ हवा के असर से न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 18 जनवरी तक सर्दी का दौर बना रहेगा। 19 जनवरी से मौसम में सुधार आने की संभावना है। यूपी में कानपुर नगर में इस समय सबसे ज्यादा ठंडी रिकॉर्ड की जा रही है। बीते 24 घंटे में 2.6°C के साथ कानपुर नगर सबसे ठंडा रिकॉर्ड किया गया।

शाम होते-होते ठिठुरन बढ़ रही
यूपी में सोमवार को दिन में धूप तो निकली रही, लेकिन पछुआ हवा के असर से ठिठुरन बढ़ में जबरदस्त बढ़ोतरी हो गई है। बीते चार दिन से हो रही धूप ने कोल्ड डे से राहत देते हुए तापमान को लगभग सामान्य कर दिया है। लखनऊ में सोमवार को भी दिन में तेज धूप निकली। दोपहर 3 बजे तक तेज धूप रही। इससे तापमान में सुधार जरूर महसूस हुआ, लेकिन तीन बजे के बाद पछुआ हवा में तेजी आ गई। इसके बाद धूप भी बेअसर हो गई। शाम होते-होते ठिठुरन बढ़ गई। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले तीन दिनों तक पछुआ हवा का जोर बना रहेगा।

प्रदेश के सबसे ठंडे जिले

जिला न्यूनतम तापमान
कानपुर नगर 2.6°C
आगरा 3.4°C
बरेली 3.8°C
मेरठ 4.3°C
मुजफ्फरनगर 4.3°C
अलीगढ़ 4.4°C
सोर्स :- “दैनिक भास्कर”                      

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *