16 जनवरी 2023 | अयोध्या के मंदिरों में भगवान चढ़ने वाले फूलों से अगरबत्ती, धूप बत्ती, गुलाल और लेदर जैसे सामानों को बनाए जाने की योजना का नगर निगम अयोध्या और phool.co संस्था के द्वारा शुभारंभ किया गया। नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय और नगर आयुक्त विशाल सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया है।
मंदिर श्रद्धालुओं के द्वारा चढ़ाए जाने वाले फूल
फुल डॉट को कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रदीप कुमार ने लगाए गए प्रोजेक्ट की डिटेल जानकारी भी लोगों को उपलब्ध कराई। कहा कि उत्तर प्रदेश में कानपुर बनारस कैसे 4 स्थानों कार्य कर रही है।
फुल डॉट को कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रदीप कुमार ने लगाए गए प्रोजेक्ट की डिटेल जानकारी भी लोगों को उपलब्ध कराई। कहा कि उत्तर प्रदेश में कानपुर बनारस कैसे 4 स्थानों कार्य कर रही है।
आज अयोध्या में पांचवें स्थान के रूप में तैयार किया गया है। पहले दिन नागेश्वर नाथ मंदिर और नाका हनुमानगढ़ी फूलों को एकत्र कर अगरबत्ती बनाए जाने का कार्य शुरू किया गया है। और जल्द ही अयोध्या के मंदिरों तक पहुंच कर वहां से निकलने वाले फूल अपशिष्ट एकत्रित करेंगे।
वही जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रोजेक्ट में क्षेत्रीय महिलाओं को जोड़ने और उन्हें एक रोजगार का अवसर देने का कार्य भी किया जाएगा।
नगर निगम की योजना से महिलाओं को रोजगार देने की तैयारी
नगर आयुक्त विशाल सिंह कहा कि अयोध्या के मंदिरों से निकलने वाला फूल कूड़े में न फैंका जाए। जिसका प्रयास लंबे समय से किया जा रहा था। अब इन फूलों का सबसे उचित उपयोग हो पाएगा।
फूल डॉट को द्वारा बहुत ही कम समय में अयोध्या में अपनी प्रोजेक्ट को तैयार किया है। अयोध्या के नाम से इस कंपनी के द्वारा एक अगरबत्ती के प्रोजेक्ट को लांच भी कर दिया गया। तो वही जानकारी दी कि इस योजना महिलाओं को रोजगार भी मिलेगा। और इससे अयोध्या की जो आस्था है और आने वाले श्रद्धालुओं की भगवान के प्रति जो भावना है। उसे भी सम्मान मिलेगा।
भगवान को चढ़ने वाली फूलों से बनेंगे अगरबत्ती
महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि अयोध्या के मंदिरों में जो फूल चढ़ाए जाते हैं उन्हें मंदिरों से एकत्र कर इस स्थान पर फूलों की अगरबत्ती, धूपबत्ती बनाने के साथ और कई वस्तुओं को बनाए जाने का कार्य किया जाएगा।

इसके लिए नगर निगम और कानपुर की फूल डॉट को की संस्था के साथ अयोध्या में इस योजना की शुरूआत किया गया है। और जल्द ही भगवान पर चढ़ने वाले फूल के अगरबत्ती उनके चरणों में समर्पित की जाएगी।
सोर्स :-“नईदुनिया”