• May 19, 2024 10:50 pm

कानपुर में ठंड से 19 साल का रिकॉर्ड टूटा, 22 जनवरी से हो सकती है बारिश

17 जनवरी 2023 | यूपी में निकली धूप के बाद दो तीन दिनों तक ठंड से थोड़ी राहत मिली थी। लेकिन अब फिर गलन बढ़ गई है। मुजफ्फरनगर में पारा 1.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। वहीं कानपुर में ठंड ने 19 साल के रिकॉर्ड तोड़ दिए। जबकि 22 जनवरी से बारिश के भी आसार जताए गए हैं।

मौसम विभाग ने बुधवार को फिर 15 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया। लखनऊ में दिन में धूप निकलेगी और अगले 24 घंटे में कोहरा पड़ेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम 5 डिग्री दर्ज होगा।

कानपुर UP का दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा
कानपुर में सीजन में दूसरी बार न्यूनतम पारा दो डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसी के साथ 19 साल का रिकॉर्ड टूट गया और कानपुर यूपी में दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा। मंगलवार-बुधवार की रात का पारा 2.6 डिग्री दर्ज किया गया। पहले नंबर पर मुजफ्फरनगर 1.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे सर्द रहा। वहीं, दो दिन कोहरा न पड़ने से ट्रेन और उड़ान सेवाओं के संचालन में सुधार हुआ।

सोमवार-मंगलवार की रात को चुर्क और झांसी में रात का पारा 3.6 डिग्री रिकार्ड़ हुआ जो सामान्य से क्रमश 5.2 व 4.1 डिग्री नीचे था। बरेली में रात का पारा 3.5 डिग्री रिकार्ड़ हुआ जो सामान्य से 4.8 डिग्री नीचे था।

22 जनवरी से हो सकती है बारिश
मौसम विभाग की माने, अभी रातें सर्द बनी रहेंगी। 22 या 23 जनवरी से हल्की बारिश हो सकती है। कानपुर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री था, जो मंगलवार को 0.6 डिग्री तक घट गया। यह सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस कम है। इससे पहले 7 जनवरी को न्यूनतम तापमान 2 डिग्री था। कानपुर में बुधवार को 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

इन जिलों के लिए रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने बागपत, मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, हापुड़, रामपुर, बरेली, बुलंदशहर, उन्नाव, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर में रेड अलर्ट जारी किया है।

प्रयागराज में सबसे तेज धूप

मंगलवार को प्रदेश के प्रयागराज में सबसे ज्यादा कड़ाके की धूप निकली। प्रयागराज में दिन का पारा सर्वाधिक 22 डिग्री रिकार्ड़ हुआ जो सामान्य से 0.6 डिग्री नीचे था। इसके विपरीत कानपुर‚ बांदा और हमीरपुर में दिन के समय कड़ाके की ठंड़ पड़ी। इन तीनों जिलों में अधिकतम पारा 4.8 डिग्री तक नीचे गया।

54 बसें की गईं निरस्त

2 दोनों से कोहरे का असर कम होते ही ट्रेन और उड़ान सेवाएं पटरी पर लौटने लगी हैं। दिल्ली और हावड़ा की ओर से आने वाली श्रमशक्ति, हावड़ा राजधानी सहित 33 ट्रेनें एक से चार घंटे तक सेंट्रल स्टेशन देरी से पहुंची। इसके अलावा मंगलवार रात के समय झकरकटी व चुन्नीगंज डिपो में यात्रियों के कम पहुंचने की वजह से दिल्ली, मेरठ, अलीगढ़, आगरा व पूर्वांचल रूटों की 54 बसों को निरस्त किया गया।

दिल्ली और मुंबई की फ्लाइट रहीं निरस्त

ट्रेनों के संचालन में देरी होने से दो हजार से अधिक टिकट कैंसिल किए गए। मंगलवार को 1997 यात्रियों ने टिकट कैंसिल कराए। विजिबिलिटी सही होने पर इंडिगो की मुंबई और बेंगलुरु की फ्लाइट समय पर पहुंची। स्पाइस जेट की दिल्ली और मुंबई फ्लाइट न आई और न ही गई।

साल 2011 से 17 जनवरी 2023 का औसत तापमान

साल तापमान °C में
2011 06.8 °C
2012 10.2 °C
2013 12.4 °C
2014 8.5 °C
2015 10.2 °C
2016 4.3 °C
2017 8.4 °C
2018 6.8 °C
2019 4.2°C
2020 13.6 °C
2021 6.6 °C
2022 4.6 °C

साल 2003 में औसत 1.0 डिग्री पारा था। वहीं, 1999 में औसत तापमान 1.3 डिग्री रहा है। 17 जनवरी 2023 की रात में न्यूनतम तापमान ने रिकॉर्ड तोड़ा।

जनवरी में इस प्रकार रहा तापमान

जनवरी अधिकतम न्यूनतम
11 जनवरी 13.4 °C 4.8 °C
12 जनवरी 18.6 °C 08.4 °C
13 जनवरी 24.5 °C 08.8 °C
14 जनवरी 23.4 °C 08.2 °C
15 जनवरी 19.0 °C 8.6 °C
16 जनवरी 18.4 °C 02.6 °C
17 जनवरी 18.4 °C 02.0 °C
सोर्स :- “दैनिक भास्कर”                      

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *