02 फ़रवरी 2023 | नए टेक स्टार्टअप OpenAI ने बुधवार को अपने एआई चैटबॉट ChatGPT के लिए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान ChatGPT Plus की घोषणा कर दी है। नए प्लस सब्सक्रिप्शन प्लान में यूजर्स को हर महीने 20 डॉलर यानी करीब 1600 रुपये चुकाने होंगे। इस प्लान के साथ यूजर्स को बेहतर और पहले से फास्ट सर्विस मिलेगी। बता दें कि इस एआई चैटबॉट को पिछले साल नवंबर में ही लॉन्च किया गया है और इसके बाद से ही इसकी लगातार चर्चाएं की जा रही हैं।
42 डॉलर प्रतिमाह की थी अफवाह
इससे पहले दावा किया जा रहा था कि चैटबॉट ChatGPT को इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को 42 डॉलर यानी लगभग 3,400 रुपये प्रतिमाह चुकाना होगा। दरअसल, कंपनी ने पिछले महीने ही प्रोफेशनल टियर यूज के लिए एक वेटलिस्ट लिस्ट जारी की थी जिसमें मासिक प्लान या भुगतान की कोई भी शर्तें शामिल नहीं थीं, लेकिन कंपनी ने कहा है कि वे ChatGPT का मोनेटाइजेशन करना चाह रहे हैं, जो चैट जनरेटिव प्री-ट्रैंड ट्रांसफार्मर के लिए है।
