• June 9, 2026 7:13 am

स्नातक पार्ट-2 का एग्जाम फॉर्म 20 फरवरी से भरें; बीबीए और बायोटेक के छात्र भी ऑनलाइन भरें फॉर्म

Share More

08 फ़रवरी 2023 | वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने सत्र नियमित करने को लेकर सभी तैयारियों के साथ अगले दो महीने अंदर सभी लंबित परीक्षाओं को पूरी कर ली जाएगी। परीक्षा विभाग ने स्नातक पार्ट टू सत्र 2020–23 के परीक्षा भरने की तिथि जारी कर दी है। विद्यार्थी 20 फरवरी तक अपना ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं।

इधर बीबीए, बायोटेक और फिश एंड फिशरीज सत्र 2020–23 का परीक्षा फॉर्म भी विद्यार्थी ऑनलाइन उक्त तिथि तक बिना विलंब शुल्क के भरेंगे। परीक्षा नियंत्रक डॉ अनवर इमाम ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल खोल दिया गया है।

20 फरवरी तक विद्यार्थी ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। स्नातक पार्ट 2 परीक्षा में करीब 70 हजार विद्यार्थी प्रतिष्ठा और पास कोर्स की परीक्षा के लिए फॉर्म भरेंगे। स्नातक पार्ट टू सहित बीबीए, बायोटेक और फिश एंड फिशरिज परीक्षा विभाग ने ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म के साथ निर्धारित परीक्षा शुल्क भी जारी किया है ताकि विद्यार्थी अधिक शुल्क जमा नहीं कर सकें । फरवरी के तीसरे सप्ताह में स्नातक पार्ट थर्ड सत्र 2019–22 की परीक्षा संपन्न हो जाएगी। इसके बाद स्नातक पार्ट वन सत्र 2021–24 और पार्ट टू सत्र 2020–23 की परीक्षाएं मार्च में ली जाएगी।

इधर, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने पीजी सेमेस्टर टू सत्र 2020–22 के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि भी जारी कर दी है, पीजी सेमेस्टर टू के विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म 20 फरवरी तक भर सकेंगे।

सोर्स :- “दैनिक भास्कर”                      

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *