• June 5, 2026 7:34 pm

बंद कमरे में मिला नरपिशाच का कंकाल! भूतिया रूप देख हर कोई रह गया दंग

Share More

29 अप्रैल 2023 ! खुदाई या फिर खोजबीन के दौरान कई बार वैज्ञानिकों को कुछ ऐसी चीजें मिल जाती हैं, जो हैरान कर देती हैं. उनके हैरान होने की सबसे बड़ी वजह ये होती है कि उन्होंने पहले कभी ऐसा कुछ देखा ही नहीं होता है. जैसे एलियंस या फिर नरपिशाचों को ही देख लीजिए. वैसे तो इनके बारे में अक्सर फिल्मों में देखने या फिर किताबों में पढ़ने को मिलता है, क्योंकि पुख्ता तौर पर ऐसे जीवों को आजतक किसी ने देखा नहीं है. ऐसे में जब भी खोजबीन के दौरान कुछ कंकाल दिखते हैं, तो लोग उन्हें एलियंस या फिर नरपिशाच से जोड़कर देखने लगते हैं. ऐसा ही एक मामला आजकल चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है.

दरअसल, मेक्सिको के एक शहर में हाल ही में एक बेहद ही अजीबोगरीब दिखने वाला कंकाल मिला है. ये कंकाल कई सालों से बंद एक गोदाम से मिला है, जो देखने में एकदम भूतिया लग रहा है. डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, इस अजीबोगरीब कंकाल को जांच के लिए भेजा गया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर ये कंकाल किस जीव का है. वैसे माना जा रहा है कि ये एक नागुअल यानी नरपिशाच का कंकाल हो सकता है. जानकार मानते हैं कि नरपिशाच रूप बदलने में माहिर होते हैं. उनके अंदर इंसान से जानवर का भी रूप धर लेने की शक्ति होती है.

सोर्स :- ” TV9 “भारतवर्ष”


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *