• June 6, 2026 8:51 am

महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर ने जच्चा-बच्चा को बताया स्वस्थ

Share More

23 मई 2023 ! रंका रेफरल अस्पताल में मंगलवार की सुबह महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया। इनमें एक लड़की और दो लड़का है। महिला को सोमवार की रात एक बजे रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बच्चे के जन्म के बाद डॉक्टरों ने बताया कि तीनों बच्चे व उनकी मां स्वस्थ है। हालांकि वजन कम होने के चलते उन्हें गढ़वा रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, रंका अनुमंडल मुख्यालय के डाले गांव निवासी मंगरी देवी की शादी पलामू में हुई है। महिला को पहले से चार बच्चे हैं। डाले गांव की सहिया संगीता देवी ने बताया कि उसके पूर्व में भी चार बच्चे हैं। मंगरी देवी को सोमवार रातअस्पताल लाया गया जहां उसने 3 बच्चों को जन्म दिया।

इधर, रेफरल अस्पातल के डॉक्टर गोरखनाथ पांडेय ने बताया कि प्रसव के बाद तीनों बच्चे स्वस्थ हैं लेकिन वजन कम होने की स्थिति में उन्हें गढ़वा रेफर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि एक गर्भवती महिला पांच किलो वजन तक के बच्चे को गर्भ में रख सकती है। लेकिन सुबह जन्म लेने वाले तीनों बच्चों को मिलाकर उनका वजन पांच किलोग्राम है। इसी कारण उन्हें गढ़वा रेफर किया गया है।

सोर्स :- “दैनिक भास्कर”                      


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *