• June 5, 2026 1:32 am

नगर निगम शिमला के 34 वार्डों के लिए मतगणना शुरू, कांग्रेस-भाजपा के बीच कांटे की टक्कर

Share More

4 मई 2023 ! फागली वॉर्ड से भारतीय जनता पार्टी की लगातार चौथी जीत हुई है. भाजपा के कल्याण धीमान 80 वोटों से जीत गए हैं. इस दौरान उनके समर्थकों ने मतगणना स्थल के बाहर नाचते गाते और तिरंगा लहराते हुए जश्न मनाया.

नगर निगम शिमला में अब वॉर्ड नंबर 8 से 14 की मतगणना शुरू हो गई है. कुछ ही देर में नतीजे जारी किए जाएंगे.

अनाडेल से कांग्रेस की उर्मिला कश्यप की जीत हुई है. इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर दी गई है

टुटू से कांग्रेस प्रत्याशी के जीत की खबर आ रही है. वहीं मज्ययाठ से कांग्रेस प्रत्याशी की जीत हुई है.

भराड़ी वार्ड से भाजपा की मीना चौहान नगर निगम शिमला का चुनाव जीत गई हैं. वहीं समरहिल वार्ड से माकपा के वीरेंद्र कुमार की जीत हुई है.

जैसे-जैसे मतगणना के रिजल्ट समाने आने का समय नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे प्रत्याशियों के साथ समर्थकों की धुकधुकी बढ़ती जा रही है. भारी संख्या में यहां लोग इकट्ठा हुए हैं.

सोर्स :-“ABP न्यूज़                                             


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *